पेयजल संचयन व पर्यावरण संरक्षण पर दें विशेष जोर -  केशव प्रसाद मौर्य





पेयजल संचयन व पर्यावरण संरक्षण पर दें विशेष जोर -  केशव प्रसाद मौर्य


 

  लखनऊ। उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  सब सुधर गया, यह हम नहीं मानते, अभी सुधार की बहुत गुंजाइश है, इसके लिए हम सतत प्रयास कर रहे हैं। आज 155 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास तथा  लोकार्पण  किया गया है।  उ0प्र0 सरकार  के दो साल के कार्यकाल में   बहुत काम हुआ है। आज सड़कों की स्थिति सुधरी है। गरीबों के उत्थान एवं किसानों की आर्थिक आय दोगुनी करने के लिए  सरकार  लगातार  प्रयासरत है।  किसानों को किसान सम्मान निधि से  लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पेयजल संचयन एवं पर्यावरण   संरक्षण  हेतु सभी से अपेक्षा की है कि प्रत्येक नागरिक चाहे ,वह किसान हो, चाहे वह ग्रामवासी हो, चाहे वह व्यापारी हो या अन्य किसी भी वर्ग से हो, सभी को जल संचयन के उपायों हेतु पूरी ताकत से कार्य करना है। 

उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री  ने बताया कि वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में कुल लगभग 1731 कि0मी0 की लम्बाई में ग्रामीण मार्गों का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें 716 कि0मी0 लम्बाई का कार्य वित्तीय वर्ष 2019-20 मे पूर्ण किया गया है। जनपद चित्रकूट में 8 कार्य, लम्बाई 23 कि0मी0 लागत रुपया 18 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुये हैं, जिसमे 2 कार्य पूर्ण और शेष कार्य प्रगति पर  हैं। मेधावी छात्रों के निवास स्थल हेतु मार्ग का निर्माण व मरम्मत-'' डा0 ए0पी0जे अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना के तहत जनपद चित्रकूट में एक कार्य, लम्बाई 0.75 कि0मी0, लागत रुपया 0.06 करोड़  कार्य पूरा किया गया है। 

   केशव प्रसाद मौर्य  ने बुधवार(03/07/2019) को  चित्रकूट मे लोक निर्माण विभाग की कुल 22 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। जिसमें 14 परियोजनाआें का लोकार्पण एवं 08 परियोनाओं का शिलान्यास किया गया। जिनकी लम्बाई क्रमशः 35 एवं 74 कि0मी0 है। जिसकी कुल लागत 15503 लाख रुपया है। लोकार्पण के बाद उन्होंने जन समूह को संबोधित करते हुये कहा कि सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत जनपद के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को सम्पर्क  मार्ग से जोड़ने  के लिए  वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत की गयी है, जिसमें कार्य तीव्रगति से प्रगति पर है।   

उप मुख्यमंत्री  ने  लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह के प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन  का संदेश दिया गया।               उप मुख्यमंत्री  ने जनपद मे चल रहे विकास  व निर्माण कार्यो की समीक्षा  की और निर्देश दिए कि  सभी कार्य निर्धारित  समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से  पूरे किये  जांय।  उप मुख्यमंत्री  ने  यहां पर कामतानाथ मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना  की। इससे पूर्व  उन्होने सतना (मध्य प्रदेश  मे परमहंस आश्रम  धार कुण्डी मे पूज्य रामायण दास जी से आशीर्वाद  प्राप्त  किया। 

इस अवसर पर विधायक कर्वी चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, व अन्य  जनप्रतिनिधि,  तथा अधिकारी  मौजूद रहे।