विधानसभा अध्यक्ष करेंगे बस्ती महोत्सव का उद्घाटन- आशुतोष निरंजन


मनोज श्रीवास्तव/बस्ती। बस्ती महोत्सव के आयोजन में विधायक संजय प्रताप जायसवाल द्वारा लगाये गए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप के कुछ घंटों बाद ही डीएम बस्ती आशुतोष निरंजन ने बताया कि इस आयोजन के निमित्त अभी तक मात्र 6 लाख रुपये इकट्ठा हुए हैं।उन्होंने कहा कि क्राउडफंडिंग के जरिये अभी तक आ 6 लाख आ चुका है।उन्होंने बताया कि बस्ती महोत्सव का कल 5 बजे उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नरायन दीक्षित उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 28 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि बस्ती महोत्सव में कल शामिल होंगे प्रख्यात कवि कुमार विश्वास आ रहे हैं। यह आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में होगा।