आगरा में दोहरा मर्डर कर व लूट करने वाले गिरफ्तार


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। आगरा के शमसाबाद में सराफा कारोबारी मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर उनके घर से लूटपाट करने वाले पकड़े गये। पुलिस की कामयाबी आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने दी। उन्होंने बताया कि शमसाबाद कस्बा निवासी पंकज गुप्ता और ओम बाबू राठौर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। पहले तो इन लोगों ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में बताया कि दोनों पर 10- लाख रुपए का कर्जा था। इसे चुकाने के लिए दोनों ने मिलकर कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या की साजिश रची।पंकज गुप्ता कारोबारी का परिचित था। उसकी शमसाबाद कस्बे में ही है परचून की दुकान है। वह  22 जनवरी को मुकलेश गुप्ता से उधार सोने की अंगूठी लेकर आया था। उसी अंगूठी का रुपया चुकाने के बहाने मुकलेश गुप्ता की अनुपस्थिति में दोनों रात 8 बजे कारोबारी के घर में घुसे थे।


रेलवे टिकिट माफिया को यूपी पुलिस ने दबोचा


मुकेश गुप्ता घर लौटते इसके पहले दोनों ने घर के अंदर लूटपाट कर पत्नी की हत्या कर दी थी। जब कारोबारी घर में घुसा तो दोनों ने उन्हें भी गला घोट कर मार डाला। उसके बाद भी दोनों को उनके मरने का यकीन नहीं हो रहा था तो कारोबारी दंपत्ति को करंट लगाकर देखा कि वे जिंदा तो नहीं है। उसके बाद करीब दो करोड़ का माल समेट कर बड़ी सफाई से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से ग्यारह किलो सोने के जेवर, 25 किलो चांदी के जेवर व 13 लाख नकद बरामद किया।