दरी फैक्ट्री में गैस के रिसाव से सात गरीब दफन

 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।सीतापुर के बिसवां में एक दरी फैक्ट्री में  गैस रिसाव से सात लोगों की मौत हो गयी। आनन-फानन में प्रशासन ने आर्थिक मदद का एलान कर सभी के अंतिम संस्कार कराने में भिड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्राप्त विवरण के अनुसार सीतापुर के बिसवां थानाक्षेत्र में एक दरी फैक्ट्री में गुरुवार को सात व्यक्तियों की मृत्यु होने की खबर आयी। जो दरी फैक्ट्री में काम करते थे।जिनमें अतीक अपनी पत्नी व तीन बच्चो  सहित अपनी ससुराल ग्राम चंदनमहमूदपुर थाना बिसवां जनपद सीतापुर में रह रहा था एवं अन्य दो व्यक्ति जो दरी फैक्ट्री में ही रह रहे थे।सभी मूलरूप से जनपद कानपुर के निवासी है। प्रशासन ने मृत्यु का कारण स्पष्ट नही किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारीगण व प्रभारी थाना मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये हैं। मौके पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अब तक हुई मौतों का विवरण इस प्रकार है।


1.अतीक पुत्र अज्ञात उम्र 45 वर्ष


2.सायरा पत्नी अतीक उम्र 42 वर्ष 


3.आयशा पुत्री अतीक उम्र 12 वर्ष 


4.आफरोज पुत्र अतीक उम्र 08 वर्ष 


5.फैजल पुत्र अतीक उम्र 02 वर्ष वर्तमान नि0गण चंदनमहमूदपुर थाना बिसवां जनपद सीतापुर व मूल नि0गण जनपद कानपुर


6.मोटू उम्र 75 वर्ष पुत्र अज्ञात


7.पहलवान पुत्र अज्ञात उम्र 70 वर्ष वर्तमान निवासित दरी फैक्ट्री बिसवां थाना बिसवां जनपद सीतापुर व मूल नि0गण जनपद कानपुर