आगरा में बढ़े मरीज और लोक डाउन क्षेत्र, यूपी का आंकड़ा 437 हुआ

 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के और 6 मामले उजागर होने बाद प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 437 हो गयी हैं। केजीएमयू में कल 557 नमूने जांच किये गए, जिनमें 6 सेंपल पॉजीटिव मिले हैं। जिनका विवरण निम्नवत है। आगरा में कल तक 89 कोरोना पॉजीटिव मरीज थे अब वह 92 हो गये। हर रोज बढ़ते मामलों को देखते हुए आगरा में चिन्हित हॉट स्पॉट 22 से बढ़ाकर किये गए 33 कर दिया गया। लखनऊ की दो महिलाओं और एक पुरूष में कोरोना का लक्षण मिला जबकि 3 मामले आगरा में मिले हैं। दो पुरुषों और एक महिला की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद आगरा में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 93 हो गयी। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मीटिंग में रहने के चलते यह नही पता चल सका कि राजधानी के 3 नए कोरोना मरीज कहां भर्ती हैं। केजीएमयू में इन मरीजों का लोकेशन नहीं मिल पा रहा है।


जल्द ही यूपी में 2500 कोरोना टेस्ट रोज होगा, अब तक 431पॉजीटिव, जिसमें 246 तबलीगी- अमित मोहन प्रसाद


इस संदर्भ में केजीएमयू के पीआरओ ने बताया है कि माइक्रोबायोलॉजी बहुत अधिक कार्य और सहयोग प्रदान कर रहा है। यहां अब तक 4000 से अधिक जांचें यहां हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की अब तक की जाँचों का विवरण आज आपके संज्ञानार्थ प्रेषित करूँगा। आप सभी के आशीर्वचनों से विभाग के उत्साह में वृद्धि होगी और साथ ही नई ऊर्जा का प्रवाह होगा। केजीएमयू की आज की रिपोर्ट के बाद मेरठ से बहुत अच्छी खबर बतायी जा रही है। मेरठ में आज 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया जा सकता है। जिनका इलाज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इनका रिपोर्ट निगेटिव आया है, इस लिये लोग डिस्चार्ज होंगे। उन्होंने कहा कि यह अच्छे नतीजे डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के हैं। आगरा अभी सबसे गंभीर बना हुआ है। वहां प्रतिदिन कोरोना पोजेटिव की संख्या बढ़ रही है।