आगरा में मौत का आंकड़ा 5 और पॉजीटिव का 167 हुआ

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। आगरा में गुरूवार को कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई। इससे पूर्व संक्रमण से आगरा में चार की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से ताजनगरी में यह पांचवी मौत हुई है। इससे पहले पारस हॉस्पीटल में भर्ती दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा एसएन में भर्ती 76 वर्षिय महिला की भी मौत हो गई है। मंगलवार को भी एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। 19 नये मरीज मिलने के बाद आगरा में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 167 पहुंच गई है। आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। जो कि प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।इसके अलावा कोरोना मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाबजूद आगरा में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।


बस्ती में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ कर 5 हुई


डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया है कि मृतक किडनी की परेशानी थी। उसे 10 अप्रैल को एस एन अस्पताल में भर्ती किया था। चिकित्सकों ने उसकी कोरोना की जांच कराई थी। जांच में मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। उसका इलाज एस एन अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था। गुरूवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना संक्रमित की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक महकमे में हडकंप मच गया। आगरा में लगातार बद से बदत्तर हालत हो रहे है। रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रशासन की हर कोशिश नाकाम हो रही है। प्रशासन स्थिति को संभालने में अभी तक नाकाम रहा है। आगरावासियों को और ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का पालन करने की आवश्यकता है। लॉकडाउन के पालन से ही तेज गति से फैल रहे संक्रमण ​की गति कम होगी।