आगरा में पॉजीटिव की संख्या 149, अस्पताल कर्मी की मौत के बाद मृतकों की संख्या 4 हुई

 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। ताजनगरी में आगरा मॉडल लगातार फेल साबित हो रहा है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई। इससे पूर्व संक्रमण से आगरा में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाबजूद आगरा में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को देर रात तक आगरा में कोरोना वायरस के छह पॉजिटिव मरीज मिले हैं।डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया है कि 57 वर्षिय मृतक शास्त्रीपुरम का रहने वाला था। वह कमला नगर के निजी अस्पताल में कर्मचारी था। उसे 7 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर उसे एस एन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसकी कोरोना की जांच के लिए उसका सैम्पल भेजा था। मंगलवार को उसकी सांस की बीमारी से मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।चिकित्सकों के पास मृतक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग के लोग एम्बुलेंस लेकर मृतक के घर पर पहुंचे। जहां पर परिजन शव से लिपटकर विलाप कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी परिजनों को समझाकर शव को अपने साथ ले गए। दो घंटे तक परिजन मृतक के शव से विलाप करते रहे।कोरोना संक्रमण से ताजनगरी में यह चौथी मौत हुई है। इससे पहले पारस हॉस्पीटल में भर्ती दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा एसएन में भर्ती 76 वर्षिय महिला की भी मौत हो गई है। आगरा में मरीजों की लागतात बढ़ती संख्या प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।आगरा प्रशासन के द्वारा कुल 49 हॉटस्पॉट बनाए गए है। जिन पर प्रशासन अपनी नजर रख रहा है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। किसी को भी बाहर आने की अनुमति नही है। अगर कोई बगैर काम के बाहर घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।