महाराष्ट्र में बिगड़े हालात, कोरोना मरीजों की संख्या हुई 4200, रविवार को मिले 552 मरीज

  • मुंबई में एक ही दिन में मिलें 456 नए मरीज


 मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को 552 मरीज मिलने के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4200 हो गई है। राज्य में रविवार को 12 मरीजों की मौत हुई, जिससे मरनेवालों की संख्या 223 हो गई है। मुंबई के हालात खराब हैं, यहां अब तक सबसे ज्यादा 2724 कोरोना मरीज मिलें हैं और 132 मरीजों की मौत हुई है। रविवार को मुंबई में 456 मरीजों को चिन्हित किया गया और छह मरीजों की मृत्यु हो गई। 


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि रविवार को 12 मरीजों की मृत्यु हो गई, जिसमें 4 पुरूष और 8 महिलाओं का समावेश है। मुंबई में 6, मालेगांव में 4, सोलापुर औऱ अहमदनगर के जामखेड़ में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। राहत की बात है, कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं। रविवार को 142 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। अभी तक 507 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से घर जाने की अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में 3470 मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में 87 हजार 254 लोगों को होम क्वारंटाइन और 6 हजार 743 को संस्थात्मक क्वारंटाइन किया गया है। राज्य में 6359 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने 23.97 लाख से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया है।  
 
मुंबई में 2724 मरीज मिले हैं और 132 की मृत्यु हुई है। इसीतरह ठाणे में 130 (मृत्यु-4), नवी मुंबई- 72 (मृत्यु-3), कल्याण डोंबवली- 69 (मृत्यु-2), उल्हासनगर-1, भिवंडी निजामपुर-5, मीरा भायंदर- 71 (मृत्यु-2), पालघर- 17 (मृत्यु-1), वसई विरार- 85 (मृत्यु-3), रायगड- 13, पनवेल- 27 (मृत्यु-1), नाशिक- 9, मालेगांव- 78 (मृत्यु-6), अहमदनगर- 21 (मृत्यु-2), धुलिया- 1 (मृत्यु-1), जलगांव-3 (मृत्यु-1), नंदुरबार-1, पुणे- 563 (मृत्यु- 50), पिंपरी चिंचवड- 48 (मृत्यु-1), सोलापुर- 15 (मृत्यु-2), सातारा- 11 (मृत्यु- 2), कोल्हापुर- 6, सांगली-27, सिंधुदुर्ग- 1, रत्नागिरी- 6 (मृत्यु- 1), औरंगाबाद- 30 (मृत्यु-3), जालना- 1, हिंगोली- 1, परभणी-1,  लातुर-8, उस्मानाबाद- 3, बीड- 1, अकोला- 16 (मृत्यु- 1), अमरावती- 6 (मृत्यु- 1), यवतमाल- 14, बुलढाणा- 21 (मृत्यु- 1), वाशिम- 1, नागपुर- 69 (मृत्यु- 1), गोंदिया-1, चंद्रपुर-2 और अन्य राज्यों के 13 मरीज (दो की मृत्यु) मिले हैं।