रायबरेली जिले में फूटा कोरोना बम एक साथ 33पॉजीटिव मिले, 31 तबलीगी जमात से

 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। सोमवार को रायबरेली के 34 नए मरीज एक साथ जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक जिले में 36 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। योगी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए लखनऊ से रायबरेली के लिये स्वास्थ्य टीम रवाना किया। दरअसल पॉजिटिव पाए गए मरीज में ज्यादातर सहारनपुर के 2 पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। इन मरीजों को रोहनिया के लेवल-1 हॉस्पिटल में रखा गया था। वहां के स्थानीय लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। इन जमातियों को मुंशीगंज स्थित कृपालु इंस्टिट्यूट में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। यहां कुल 68 जमाती क्वॉरेंटाइन हैं। बाकी बचे लोगों के दोबारा सैंपल मंगाए गए हैं। रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए लेवल 1 हॉस्पिटल में 30 बेड की ही व्यवस्था है। 30 मरीजों को रोहनिया में भर्ती किया गया था, बाकी 33 लोगों को दरियापुर में बने कृपालु जी महाराज के अस्पताल में रखा गया है। इन सभी मरीजों का कोरेन्टीन आज पूरा होने वाला था। उसके बाद इन्हें घर छोड़ा जाना था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद  जिले में हड़कंप मच गया और इन सबको  रोहनिया स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया है इसके साथ ही इन सबको  खाना पहुंचाने वाले व आश्रम में सफाई करने वाले लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है ताकि उनकी जांच कर की जा सके । कोरोना के इतने बड़े मामले प्रकाश में आने के बाद  लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग टीम भी  रवाना कर दी गई है।