यूपी में 24 घण्टे के अंदर ही फिर से 15आईएएस, 30 पीसीएस बदले गये







मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। पचास आइएएस/पीसीएस को हटाने के 24 घंटे के भीतर पंद्रह और तीस पीसीएस आईएएस अफसरों को को फेंट दिया। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह को हटा कर डीएम आगरा बनाया है। डीएम आगरा रवि कुमार एनजी सचिव पर्यटन बनाया गया। जितेंद्र कुमार फिर किनारे किए गए उनसे पर्यटन, संस्कृति हटा लिया गया।विजय विश्वास पंत सचिव स्वास्थ्य बनाया गया, संजय गोयल विशेष सचिव राजस्व बनाये गये। राहत आयुक्त का चार्ज भी गोयल के पास है। सूर्यपाल गंगवार एमडी मध्यांचल, सुरेंद्र सिंह विशेष सचिव नागरिक उड्डयन, अनुपम शुक्ला सीडीओ जौनपुर, अमित पाल सीडीओ प्रतापगढ़, प्रथमेश कुमार सीडीओ अयोध्या, पुलकित गर्ग सीडीओ सिद्धार्थनगर, शशांक त्रिपाठी सीडीओ गोंडा बनाये गये। पंचायतीराज निदेशक ब्रह्मदेव तिवारी डीएम कानपुर बनाये गये। कानपुर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष किंजल सिंह की निदेशक पंचायतीराज बनाया गया। शिवाकांत द्विवेदी लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाये गये। कल ही राज्य सरकार ने 28 पीसीएस अधिकारियों को हटाया था आज फिर 30 पीसीएस अफसरों का तबादला किया। राकेश सिंह एडीएम वित्त गोंडा बने, वंदना त्रिवेदी सिटी मजिस्ट्रेट गोंडा, सुशील श्रीवास्तव सीआरओ गाजीपुर, जगदम्बा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट मिर्जापुर, अरुण कुमार सिंह-2 सिटी मजिस्ट्रेट पीलीभीत,भानू प्रताप सिंह अपर नगर आयुक्त कानपुर, श्रीप्रकाश गुप्ता सीडीओ गाजीपुर, एपी सिंह एडीएम प्रशासन लखनऊ,  गिरिजेश कुमार चौधरी एडीएम शाहजहांपुर,एसए सिद्दीकी विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मेरठ, अशोक कुमार मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद, श्रद्धा शाण्डिल्यायन अपर नगर आयुक्त मेरठ, सुशील प्रताप सिंह सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ, अभय कुमार मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट बुलंदशहर, पंकज कुमार वर्मा एडीएम अम्बेडकरनगर,


सुरेश कुमार सोनी सिटी मजिस्ट्रेट सहारनपुर, देवी दयाल अपर नगर आयुक्त वाराणसी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव अपर आयुक्त अयोध्या, हिमांशु कुमार गुप्ता सिटी मजिस्ट्रेट कानपुर, जग प्रसाद एडीएम एलओ अयोध्या, चंदन कुमार पटेल सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव, राम सिंह वर्मा सीडीओ मऊ, शैलेश कुमार मिश्रा एडीएम वित्त एवं राजस्व भदोही, उमाशंकर सिटी मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर, योगेंद्र कुमार उप आवास आयुक्त आगरा, एके श्रीवास्तव एडीएम वित्त,राजस्व कासगंज, सुरेंद्र सिंह-2 सिटी मजिस्ट्रेट बांदा, उमेश चंद्र उपाध्याय एडीएम न्यायिक बुलंदशहर, गजेंद्र कुमार एडीएम वित्त एवं राजस्व कन्नौज आए जंग बहादुर यादव-2 को सिटी मजिस्ट्रेट हरदोई बनाया गया।