दस्यता अभियान को लेकर 23 जून को वृहद बैठक

 सदस्यता अभियान को लेकर 23 जून को वृहद बैठक



                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर 23 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रातः 11 बजे वृहद बैठक आयोजित होगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  रामलाल , सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  राकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


                बैठक में कोर ग्रूप, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, संगठन मंत्री, जिला सदस्यता के प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ, विभाग एवं प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक शामिल होंगे।