परिवहन निगम मुख्यालय में मनाया गया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 

परिवहन निगम मुख्यालय में मनाया गया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 



शुक्रवार  को 5वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7ः00 बजे उ0प्र0 परिवहन निगम मुख्यालय के परिसर में योग दिवस मनाया गया।
करें योग रहे निरोग का सन्देश जनमानस को देकर सभी को स्वस्थ रहने की कामना की। योग सिर्फ आसन नही है। बल्कि यह बिना किसी खर्च के फिटनेस एवं वेलनेस की गारन्टी भी देता है। रोग से निरोग होने का मार्ग योग है। योग हमारी सोच, कार्य, ज्ञान और सम्पूर्ण बल देता है रोग तनाव अवसाद (डिप्रेशन), मधुमेह और उक्त रक्तचाप जैसी बीमारियों का समाधान देते हुए मन शरीर और बुद्धि को संतुलित कर व्यक्ति के अर्न्तद्वन्द और तनाव को खत्म कर आनन्द देता है। योग का अर्थ है जुड़ना बाहर मानवता से अन्दर परामात्मा सेे।


योग दिवस के अवसर अपर प्रबन्ध निदेशक  राधेश्याम, मुख्य प्रधान प्रबन्धक (संचालन)  राजेश वर्मा, मुख्य प्रधान प्रबन्धक (प्रावि0)  जयदीप वर्मा, प्रधान प्रबन्धक (संचा0)  अतुल भारती, प्रधान प्रबन्धक (संचालन)  साद सईद  एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया।