राकेश सिंह की पहल, ठोस कार्ययोजना बनेगी

14 को जबलपुर में जल सुरक्षा को लेकर पर्यावरणविदों की बैठक                                     


 


                भोपाल। आगामी 14 जून को जबलपुर में मध्यप्रदेश के वे सभी प्रमुख पर्यावरणविद और जल संरक्षण में जुटे स्वयंसेवक एकत्रित हो रहे हैं जो प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रयास कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  राकेश सिंह की पहल पर ऐसे सभी लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विद्वान व्यापक विचार-विमर्श कर प्रदेश की नदियों, कुओं, तालाबों और अन्य जल स्रोतों की सुरक्षा और संवर्द्धन की ठोस कार्ययोजना बनाएंगे।


                प्रदेश के पर्यावरणविदों और अन्य विद्वानों की यह आवश्यक बैठक 14 जून को दोपहर 12ः30 बजे से जबलपुर के होटल कलचुरी में आयोजित की गई है।  राकेश सिंह बैठक में भाग लेने के लिए 14 जून की सुबह दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 13 जून की रात से 14 जून की सुबह तक सभी प्रतिभागी जबलपुर पहुंच रहे हैं।