अमार सोनार बांग्ला के सपने को सच करेगी भाजपाः शिवराज


                कोलकाता। बंगाल साधारण प्रदेश नहीं है। यह अद्भुत प्रदेश है। बंगाल ने देश को एक से एक चिंतक, विचारक और शूरवीर बंगाल ने दिये। लेकिन आजादी के बाद पहले कांग्रेस ने इस प्रदेश को लूटा, फिर वामपंथियों ने इसे लूटा। अब ममता दीदी इसे लूट रही हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी यह सब नहीं चलने देगी। भाजपा अमार सोनार बांग्ला के सपने को साकार करेगी। 


कांग्रेस ने भुलाया क्रांतिकारियों का बलिदान


               भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष  शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प. बंगाल में सदस्यता अभियान के लिए आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल शूरवीरों,  क्रांतिकारियों की धरती है। बंगाल बलिदानियों की भूमि है। बंगाल जब-जब जागा है,  देश की दिशा बदली है। रविंद्र नाथ टैगोरजी, देश को  वन्दे मातरम देने वाले बंकिम चंद्रजी से लेकर क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त, अरविंद घोष, महान क्रांतिकारी नेता जी सुभाष बाबू जैसे रत्न इसी मिट्टी के हैं। देश की आज़ादी की लड़ाई में अनेकोंअनेक क्रांतिकारियों की बलिदानी भूमिका को भला कौन भुला सकता है ? लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने ऐसे तमाम क्रांतिकारियों को भुलाने का काम किया है।


देश बनाने का आंदोलन है भाजपा


                 चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश को हर मोर्चे पर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अगर देश को आगे बढ़ना है, तो 130 करोड़ नागरिकों को कदम बढ़ाना होगा। उन्होंने कहाक कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान इसीलिए है कि हर व्यक्ति को भाजपा से जुड़कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में योगदान का मौका मिले। उन्होंने कहा कि  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान से कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहेगा। डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, रिटायर्ड फौजी, कलाकार, किसान, युवा, महिलाओं सभी को पार्टी की विचारधारा से जोडेंगे।


'सोनार बांग्ला' के लिए राज्य में भाजपा सरकार ज़रूरी


                चौहान ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार हैं, वहाँ की दिशा और दशा में बदलाव आया है। हम चाहते हैं कि बंगाल की जनता का भी चहुँमुखी विकास हो हम इसके लिए प्रयासरत हैं, लेकिन इसके लिए राज्य में भाजपा की सरकार जरूरी है। टीएमसी, कांग्रेस और लेफ़्ट का यहां कोई भविष्य नहीं है। टीएमसी का हश्र लेफ़्ट जैसा हो गया है। हिंसा और अत्याचार से तंग आकर उनके साथी साथ छोड़कर भाजपा के साथ जा रहे हैं। चौहान ने कहा कि बंगाल की जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास और उनका उत्साह देखकर मैं यह कह सकता हूँ अगले विधानसभा चुनाव में जीत भाजपा की ही होगी।


नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान


                चौहान ने कहा कि देश में एक नई राजनीतिक चेतना जाग्रत हुई है। परिवारवाद, वंशवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का उदय हो रहा है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न भारत का निर्माण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भारत के नागरिक किसी भी देश में जाते हैं तो गर्व से सीना तानकर बोलते हैं कि मैं भारतवासी हूं। अभी तक अमेरिका, रूस व चीन ही चंद्रमा पर जा पाए थे।  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के गौरव का नया अध्याय प्रारम्भ हो रहा है। चन्द्रयान मिशन-2 की सफलता से लेकर ऐतिहासिक तीनतलाक़ बिल का पारित होना तारीख़ों में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भारत के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।