भाजपा से जुड़ने को जनता उत्साहित : राकेश सिंह


  जबलपुर। लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला। मोदी सरकार की स्वीकार्यता हर वर्ग में है और यही कारण है कि समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी से जुडने के लिए उत्साहित है। सदस्यता अभियान के दौरान बडी संख्या में पार्टी के समर्थक सदस्य बन रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को जबलपुर में सदस्यता अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों में कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजनों एवं व्यापारी बंधुओं को सदस्य बनाया। राकेश सिंह ने मालवीय चौक से सदस्यता प्रारंभ कर सुपर मार्केट, लॉर्डगंज, घमंडी चौक, खजांची चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा क्षेत्र के व्यापारियों के बीच जाकर मोबाईल से कॉल कराकर उनके पत्रक भरे और उन्हें पार्टी के सदस्य बनने की शुभकामनाएँ दी।  सिंह के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों एवं आम नागरिकों से पार्टी का सदस्य बनने की अपील की।


                राकेश सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। सदस्यता अभियान के जरिए बूथ स्तर तक रहने वाले समाज के हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी जोडेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ राष्ट्र को परमवैभव पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इस विचार के साथ भारत के नवनिर्माण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो,यही सदस्यता अभियान की सार्थकता है। 


भारत माता को परमवैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं : राकेश सिंह


                 सिंह के साथ नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महामंत्री संदीप जैन, शिवराम बेन, पंकज दुबे, पिंटू पटेल, राजीव राठौर, अमित जैन, सोनू बचवानी, रंजीत पटेल, अश्वनी परांजपे, नंदकुमार यादव, अनूप शुक्ला, दीप महदेले, चक्रेश नायक, सोनू वर्मा, श्रीकान्त साहू, शशिकान्त सोनी, देशराज सिंह ठाकुर, राजा सराफ, मनीष जैन, प्रणीत वर्मा, सहित बडी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।