चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण हर भारतीय का गौरव: राकेश सिंह



भोपाल। चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण सिर्फ परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए ही नहीं, अपितु हर भारतीय के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इसके लिए मिशन चंद्रयान-2 से जुड़ा हर व्यक्ति, कर्मचारी, वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  राकेश सिंह ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के प्रयास और लगातार परिश्रम के बलबूते पर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण ने इसी तथ्य को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि सफल प्रक्षेपण से यह बात स्थापित हो गई है कि हमारे वैज्ञानिकों ने ऐसी क्षमता विकसित कर ली है कि अब वे इस तरह के महत्वपूर्ण मिशनों में रह गई छोटी से छोटी खामी का पता लगाकर उसे समय रहते दूर कर सकते हैं। 
 सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में नए अनुसंधानों, प्रयोगों और परियोजनाओं को प्रधानमंत्री  के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार सहयोग और समर्थन दे रही है और वह दिन दूर नहीं है, जब भारत सारी दुनिया में एक अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में पहचाना जाएगा।