देश संक्रमणकाल से गुजर रहा है

लखनऊ 17 जुलाई। लोकतंत्र व संविधान खतरे में है देश संक्रमणकाल से गुजर रहा है। ई0डी0 और सी0बी0आई0 का दुरुपयोग किया जा रहा है। विधायक और सांसदो की खरीद फरोख्त धड़ल्ले से भाजपा बेशर्मी के साथ कर रही है यह लोकतंत्र के लिये घातक है। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस नहस करने पर अमादा है, वह विपक्ष को समाप्त करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओ पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें उत्पीडि़त करने की हर तरफ से साजिश रच रहे है। यह आरोप लगाते हुये राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ मसूद अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद पूर्व मंत्री आजम खां पर रामपुर में राज्य की भाजपा सरकार के प्रायोजित फर्जी मुकदमे उसी की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि आजम खां पर दर्ज कराए जा रहे सभी मुकदमे विपक्षी दलों के नेताओ के विरुद्ध रची जा रही साजिश का हिस्सा है जिसे किसी कीमत पर बर्दास्त नही किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र व संविधान खतरे में है देश संक्रमणकाल से गुजर रहा है। ई0डी0 और सी0बी0आई0 का दुरुपयोग किया जा रहा है। विधायक और सांसदो की खरीद फरोख्त धड़ल्ले से भाजपा बेशर्मी के साथ कर रही है यह लोकतंत्र के लिये घातक है। देश मे चारो तरफ हाहाकार मचा है लेकिन जनता की कोई सुनने को तैयार नही।  विपक्षी दलों की आवाज को दबाने के लिये यह सब किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुये कहा कि वह अपनी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता से बाहर आये अन्यथा भविष्य मेें भाजपा की बहुत बडी दुर्दशा होगी और जनता माफ भी नहीं करेगी।