दूरदर्शी राजनेता थीं शीला दीक्षित


                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।


                राकेश सिंह ने कहा कि शीला दीक्षित एक दूरदर्शी राजनेता थी। उन्होंने विभिन्न दायित्व पर रहकर जनसेवा की। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दिल्ली के विकास में जो योगदान दिया है वह अविस्मरणीय है। उनके निधन से एक सरल सहज राजनेता की क्षति हुई है।


मॉब लिंचिंग पर कानून से गाय के हत्यारों को संरक्षण नहीं मिलेगा : राकेश


                पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया,  विनोद गोटिया, रंजना बघेल, उषा ठाकुर, रामलाल रौतेल,  प्रदीप लारिया,  सुदर्शन गुप्ता,  रामेश्वर शर्मा,  विजेश लुणावत, जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री अजयप्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर,  मनोहर उंटवाल, विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री संपतियां उइके, बृजेन्द्रप्रताप सिंह, कृष्णा गौर, कन्हईराम रघुवंशी, बुद्धसेन पटेल,  सरतेन्दु तिवारी, रघुनाथ भाटी, पंकज जोशी, कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, राजेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय गोविन्द खोचे,  उदय अग्रवाल एवं सर्वेश तिवारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर, प्रो. चिंतामणि मालवीय,  रजनीश अग्रवाल, नागरसिंह चौहान,  राजो मालवीय, हिदायतुल्लाह शेख, राहुल कोठारी,  उमेश शर्मा,  राजपाल सिंह सिसोदिया ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया है।