विजयवाड़ा। महात्मा गांधी चाहते थे स्वतंत्रता का उद्देश्य पूरा हो जाने के बाद कांग्रेस को भंग कर दिया जाए, लेकिन आज़ादी के आंदोलन का यश प्राप्त कर सत्ता में बने रहने के लिए नेहरु जी ने कांग्रेस को भंग नहीं किया और चलने दिया। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने विजयवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कही। चौहान ने कहा कि हारे हुए लोगों को और मेहनत करना चाहिए लेकिन राहुल गांधी इस्तीफा देकर गायब है। राहुल गांधी के इस्तीफे का अनुकरण करते हुए कर्नाटक, गोवा, आंध्र, तेलंगाना सब जगह विधायकों में इस्तीफे की होड़ लगी है।
शिवराज सिंह चौहान रविवार को आंध्र प्रदेश में सदस्यता अभियान को लेकर प्रवास पर थे। उन्होंने विजयवाडा में पौधारोपण कर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में भाग लिया। जिसके पश्चात सेवा बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। चौहान सदस्यता अभियान कार्यक्रम के पश्चात जनसंघ के कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे और उनका सम्मान कर उनके साथ भोजन किया। गुंटूर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेकर प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित हुए।
आंध्र में भी बनाएंगे 25 लाख से अधिक सदस्य
चौहान ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान से कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहेगा। डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, रिटायर्
गांधी के सपने को पूरा कर रही कांग्रेस : शिवराज सिंह चौहान
चौबे चले थे छब्बे बनने दूबे बनकर लौटे
चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चन्द्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने घूम रहे थे। उन्हें राष्ट्रीय राजनीति का ऐसा नशा चढ़ा कि वो दिल्ली घूमते रहे और ज़मीन पर कुछ भी नहीं बचा। टीडीपी की हालत तो यह है कि चौबे चले थे छब्बे बनने दूबे बनकर लौटे। आंध्र में कांग्रेस और टीडीपी दोनों की हालत मरणासन्न है। जनता भाजपा की ओर उम्मीद और विश्वास से देख रही हैं।
आंध्र को मिला है विशेष पैकेज
चौहान ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने बिना भेदभाव के टीम इंडिया की भावना से हर राज्य के हितों की चिंता की है। आंध्र प्रदेश को लेकर भी प्रधानमंत्री ने दरियादिली दिखाई और विभिन्न परियोजनाओं के लिए 17 हजार करोड़ का विशेष पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि चन्द्रबाबू को तकलीफ इस बात की थी कि ये पैसे सीधे उनको नहीं मिले और उनके भ्रष्टाचार की गुंजाइश नही बची।
नए भारत का उदय
चौहान ने कहा कि देश में एक नई राजनीतिक चेतना जाग्रत हुई है। परिवारवाद, वंशवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का उदय हो रहा है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली,
आंध्र के विकास के लिए यहां भी भाजपा सरकार
चौहान ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहाँ की दिशा और दशा में बदलाव आया है। हम चाहते हैं कि आंध्र प्रदेश की जनता का भी चहुँमुखी विकास हो, यहाँ के किसान, युवा, महिला, व्यापारी,
जनसंघ के कार्यकर्ताओं के पैर धोकर उनका सम्मान किया
विजयवाड़ा में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम के बाद शिवराज सिंह चौहान जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलने उनके घर पहुंचें। यहां उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पैर धोकर उनका सम्मान किया और साथ मे भोजन किया।