इलाहाबाद - पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन को कैबिनेट ने दी मंजूरी





 


 



प्रयागराज।


       प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इलाहाबाद - पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) के बीच तीसरी रेलवे लाइन (लंबाई 150 किमी) बनाने की स्वीकृति दी है।  जिसकी अनुमानित लागत रु 2649.44 करोड़ है। यह परियोजना 2023-24 तक पूरी हो जाएगी और इसका क्रियान्वयन उत्तर मध्य रेलवे का निर्माण संगठन करेगा।


       यह परियोजना भविष्य के बढ़ते यातायात का सामना करने और क्षमता की कमी को दूर करने में मदद करेगी। वर्तमान में इस खंड में यात्री और माल गाड़ियों की संख्या इसकी क्षमता से कहीं अधिक है, जिसके परिणामस्वरूप गाड़िया विलम्बित होती है| यह परियोजना क्षमता बढ़ाएगी, विलम्बन को कम करेगी और भविष्य में यातायात की आवश्यकताओं को पूरा करेगी। इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच स्वीकृत तीसरी लाइन के निर्माण से छिवकी, नैनी में ट्रैफिक कंजेशन से राहत मिलेगी और राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर माल और यात्री गाड़ियों की समयपालनता में सुधार होगा।


       इस परियोजना में होने वाले निर्माण कार्यों से लगभग 36 लाख मानव दिनों का प्रत्यक्ष रोजगार भी उत्पन्न होगा।