जनता को ठगने वाला है बजट : शिवराज सिंह


  भोपाल। मध्य प्रदेश का बजट जनता को ठगने वाला है। यह गरीबों का विरोधी बजट है, गरीब कल्याण की योजनाओं के लिए इसमें धनराशि का प्रावधान नहीं किया गया है। यह किसानों को, प्रदेश के नौजवानों को ठगने वाला बजट है। 



जनता के सपने तबाह कर दिए



                 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार के प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों को सपने दिखाए थे कि उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा। पहले कहा कि सभी किसानों का कर्जमाफ किया जाएगा, बाद में कहने लगे अल्पकालीन फसली ऋण ही माफ करेंगे। कर्जमाफ करने के लिए 48 हजार करोड़ रूपए चाहिए, लेकिन सरकार ने बजट में केवल 8 हजार करोड़ का ही प्रावधान किया है। इस बजट में प्रदेश के नौजवानों, छात्र-छात्राओं को भी ठगा गया है। उनके लिए जो भी योजनाएं चलायी थीं, उनके लिए प्रावधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह माता-बहनों का भी विरोधी बजट है। उनके लिए भी पर्याप्त प्रावधान नहीं किया गया। गरीबों के कल्याण की सारी योजनाएं ही बंद कर दी। चौहान ने कहा कि यह जनविरोधी बजट है, जनता की आशा और सपने सरकार ने धूलधूसरित कर दिए।


कांग्रेस में कौन किसको इस्तीफा दे रहा है, पता नहीं - शिवराज सिंह



शगूफा छोड़ती है, काम नहीं करती सरकार



                पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में गठबंधन नहीं, ठगबंधन की सरकार है। इसने मध्य प्रदेश को पाताल में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि इनका बजट भी ठगने वाला है। इस सरकार ने दीनदयाल रसोई जैसी योजना को बंद कर दिया, जो गरीबों को सस्ता भोजन देती थी। किसानों को गेहूं पर, मक्के पर, सोयाबीन पर बोनस देना था, वह नहीं दिया। विद्यार्थी परेशान हैं। उन्हें लेपटॉप से लेकर स्मार्टफोन तक नहीं दिया। मेधावी विद्यार्थियों की फीस भरनी थी, वह नहीं भरी। चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार के बजट से यह स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार सिर्फ शगूफा छोड़ती है, काम नहीं करती है।