कांग्रेस में कौन किसको इस्तीफा दे रहा है, पता नहीं - शिवराज सिंह


 


                हरिद्वार। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संगठन के विस्तार का आधार है सदस्यता। हमारे कार्यकर्ता अपना परिवार बड़ा करने के लिए सदस्य बनाने निकल पड़े हैं, लेकिन बाकी पार्टियों का पता नहीं, क्या चल रहा है। महात्मा गांधी जी ने कहा था कि कांग्रेस को ख़त्म कर दो। राहुल गांधी, महात्मा गांधी जी का सपना पूरा कर रहे है। 



                 शिवराज सिंह चौहान ने यहां सदस्यता अभियान के सिलसिले में प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हालत के लिए खुद हीं जिम्मेदार है। कांग्रेस में कौन किसको इस्तीफा दे पता नहीं चल रहा है। राहुल गांधी रणछोड़ गांधी बन गए हैं। कांग्रेस बेहाल है। राहुल के कहने पर एक भी मुख्यमंत्री विधायक ने इस्तीफा नहीं दिया है।


जनता को ठगने वाला है बजट : शिवराज सिंह



                उन्होंने कहा कि उधर महागठबंधन के बुआ-बबुआ में ठनी है। गठबंधन टूट ही गया है। दोनों दोषारोपण में लगे हैं। उधर बंगाल में ममता बनर्जी अराजकता पर उतर आई है। हर राज्य में कांग्रेस व अन्य दल बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार का मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और हमारे संगठन का मूल मंत्र है सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्व व्यापी भाजपा। सर्वस्पर्शी का मतलब है कोई वर्ग नहीं छोड़ेंगे। डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, सीए को, रिटायर्ड फौजी हो, कलाकार हो, किसान हो, युवा हो, महिला हो सबको जोड़ेंगे, और सर्वव्यापी का मतलब है कोई बूथ नहीं छोड़ेंगे ।


                चौहान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से नरेंद्र मोदी को भी बहुत प्रेम है। वे केदारनाथ आये तो गुफा में ध्यान और रात्रि विश्राम भी किया। वहां आज पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। उत्तराखंड का हमारा पूरा संगठन अपने विस्तार में जुटेगा और हर व्यक्ति जो अब तक नहीं जुड़ा है और जो वर्ग अब तक नहीं जुड़ पाए हैं, उन सबको जोड़ेंगे।