सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख


                भोपाल। गुजरात में हुई सड़क दुर्घटना में प्रदेश के 13 लोगों की मौत पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  राकेश सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ एकजुटता जताई है।


                गुजरात के भुज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में प्रदेश के रतलाम जिले के 11 एवं उज्जैन जिले के दो लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को दुखद बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि ईश्वर हादसे में दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। 


भाजपा से जुड़ने को जनता उत्साहित : राकेश सिंह


उन्होंने कहा कि हादसे के शिकार सभी व्यक्ति कमजोर आर्थिक स्थिति वाले थे, इसलिए प्रदेश सरकार को सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देना चाहिए।