सजग एवं कर्मठ कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया पुरस्कृत


प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल ने  संरक्षा, सुरक्षा एवं समयपालन के प्रति दृढ़ संकल्पित है तथा  इनका पालन करने का पूरा प्रयास कर रहा है। इलाहाबाद मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारी  रात्रिकालीन फुटप्लेट एवं औचक निरीक्षण करते  हैं. इसके अतिरिक्त संरक्षा सलाहकार  गेटों पर एवं गांवों में जाकर नागरिकों को जागरूक भी करते हैं। समय-समय पर संरक्षा के प्रति सजग एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया जाता है. इसी क्रम में इलाहाबाद के मंडल रेल प्रबंधक, अमिताभ ने माह मई एवं जून 2019 में संरक्षा में उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। जिसमें प्रशस्ति पत्र एवं रू 1000/- नगद प्रदान किया. 


 


पुरस्कार प्राप्त करनेवाले कर्मचारियों हैं प्रेम चन्द्र सफाई वाला करविगवां,  राकेश रंजन उप स्टेशन अधीक्षक कैलहट, वड़े लाल टेकनीशियन-1 पनकी धाम मो अबरार संरक्षा सलाहकार इलाहाबाद, रा के राय टेकनीशियन-3 इलाहाबाद, उपेन्द्र कुमार लोको-पायलट इलाहाबाद, संदीप कुमार शर्मा सहायक लोको-पायलट इलाहाबाद, राम दास गुप्ता लोको-निरीक्षक कानपुर, भैया राम पाल वेल्डर ग्रेड इलाहाबाद, राजू कुमार भारती टेकनीशियन-। इलाहाबाद, राम के आलम टेकनीशियन-1 इलाहाबाद, आर के चौरसिया लोको-पायलट इलाहावाद 13. मो इमरान हुवीव सहायक लोको-पायलट इलाहाबाद, राम बाबु लोको-पायलट इलाहाबाद, अभिषेक सिंह सहायक लोको-पायलट इलाहाबाद, सुमित कुमार वर्मा टेकनीशियन-3 इलाहाबाद, रमेश सुकदेव परधी टेकनीशियन-1 इलाहावाद, राम करन टेकनीशियन-3 कानपुर, चेतन कुमार यादव टेकनीशियन-इलाहाबाद तथा  राम नरेश टेकनीशियन-3 कानपुर।


इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक  एनामुल हक,  अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी  वी के गौतम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर  अतुल गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर  नीरज यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर C&W  धनंजय सिंह, वरिष्ठ मंडल विजली इंजीनियर  राहुल त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।