उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने जाना घायलों का हाल


उप मुख्यमंत्री डा शर्मा एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में पीड़ितो को त्वरित राहत, बचाव कार्य एवं घायलों के समुचित उपचार की दृृष्टि से घटना स्थल पर शीघ्र पहुँचकर निरीक्षण किया तथा एस एन मेेडिकल कॉलेज, कृृष्णा हॉस्पिटल तथा चौहान अस्पताल पहुॅच कर घायल यात्रियो का हाल-चाल लिया। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिये कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाय। साथ में परिवहन निगम के अध्यक्ष  संजीव सरन, परिवहन आयुक्त  प्रबन्ध व निदेशक धीरज साहू तथा जिले के आलाधिकारी भी मौजूद थे।


उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार), ऊर्जा एवं प्रोटोकाल राज्यमंत्री  स्वंत्रत देव सिंह ने आगरा जनपद के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर अवध डिपो की जनरथ ए0सी0 3x2 बस के आज (08-07-2019)सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 29 यात्रियों की मौत पर गहरा व्यक्त किया साथ ही गंभीर रूपसे घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग मृतकों के शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना व्यक्ति करता है। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों के आश्रितों को देय सहायता राशि को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाय। उन्हांेने ने निर्देशित किया है कि अधिकारी घायलों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए समुचित कार्यवाही सुनिश्चित कर दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितो व उनके परिवारीजनों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करें। 


भाजपा नेताओं ने जताया आगरा हादसे पर दुख


 मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान दुर्घटना में मृृत यात्रियों के आश्रितों को पॉच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है तथा मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री ने दुर्घटना में सभी घायल यात्रियों को बेहतर चित्किसा उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिये है। दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितो की सहायता के लिये परिवहन निगम मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम में न0- 9415049606, टोल फ्री नं0-18001802877 संचालित हैं। इस पर फोन करके दुर्घटना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   
गौरतलब है कि अवध डिपो की जनरथ ए0सी बस यू0पी0 33एटी 5877 आलमबाग बस टर्मिनल, लखनऊ से रात्रि 11ः00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इस बस में 52 यात्री सवार थे। सुबह लगभग 4ः30 से 5ः00 बजे के बीच कुबेरपुर टोल से 05 कि0मी0 आगे एत्मादपुर थाना, जनपद आगरा में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस बस को चालक  कृृपाशंकर चौधरी और परिचालक  अशनीश मिश्रा संचालित कर रहे थे, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गयी और परिचालक गम्भीर रूप से घायल है।