उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिले पुरस्कार   

 


 


 


 


     


प्रयागराज।   


प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय के लेखा विभाग में शुक्रवार (दिनांक 19.07.2019) को प्रधान वित्त सलाहकार पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समारोह के दौरान 72 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्ष 2018-19  के दौरान किए गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्‍कृत किया गया।


               संदीप माहेश्‍वरी, वित्‍त सलाहकार एवं मुख्‍य लेखाधिकारी व सामान्य ने इस समारोह का संचालन किया।


 प्रधान वित्त सलाहकार ने समस्त पुरस्‍कृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा अन्य सभी कर्मचारियों से भी उत्तम कार्य करने को कहा और लेखा विभाग के महत्वपूर्ण उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। 


अजय माथुर, प्रधान वित्त सलाहकार, योगेश कुमार श्रीवास्तव वित्‍त सलाहकार एवं मुख्‍य लेखाधिकारी व सामान्य, अमर कुमार सिन्हा वित्‍त सलाहकार एवं मुख्‍य लेखाधिकारी व वित्त एवं बजट, हमीम अहमद वित्‍त सलाहकार एवं मुख्‍य लेखाधिकारी व भं.का.या. तथा चन्दन कुमार वर्मा वित्‍त सलाहकार एवं मुख्‍य लेखाधिकारी व निर्माण  की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। लेखा विभाग के अधिकारीगण भी इस आयोजन में सम्मिलित हुए।