उत्तर मख्य रेलवे ने कर्मचारियों को सम्मानित किया


     प्रयागराज। उत्तर मख्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में बुधवार को वर्ष 2018-19 के दौरान यांत्रिक विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीनों मंडलों इलाहाबाद, झांसी एवं आगरा, तीनों कारखानों- वैगन मरम्मत कारखाना झांसी, कोच एम.एल.आर. कारखाना, झांसी एवं रेल स्प्रिंग कारखाना ग्वालियर, में कार्यरत 90 कर्मचारियों को प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, कुंदन कुमार ने नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


     प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने कहा कि वर्ष 2018-19 में रेलवे की संरक्षा एवं विश्वसनीयता, बढ़ाने के साथ-साथ यात्री सुविधा से संबंधित कार्यो के निष्पादन की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया है। 


      कार्यक्रम में डी.के. नायक मुख्य कारखाना इंजीनियर, ए.के. द्विवेदी, मुख्य चलशक्ति इंजीनियर, सूरज प्रकाश  मुख्य यांत्रिक इंजीनियर व योजना  सहित मंडलों एवं मुख्यालय के यांत्रिक अधिकारी उपस्थित रहे।