युवा मोर्चा ने बनाएं 6 लाख 12 हजार सदस्य



       भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने बताया कि मोर्चा के एक दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत 844 मंडलों में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम संपन्न हुए। मोर्चा के 6 हजार 460 से अधिक एक दिवसीय विस्तारक एवं मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के लाभार्थियों, विद्यालयों, छात्रावासों, महाविद्यालय परिसर के बाहर, मॉल, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सहित अन्य सार्वजनिक केन्द्रों पर केनोपी एवं स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया।


युवा मोर्चा एक दिन में बनायेगा 5 लाख 50 हजार सदस्य


       उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में 6 लाख 12 हजार से अधिक सदस्य बनाए गए। युवा मोर्चा ने 5 लाख 50 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे पूरा करते हुए मोर्चा ने कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से युवा वर्ग प्रभावित है और यही कारण है कि मोर्चा को सदस्यता अभियान के इस लक्ष्य को आसानी से हासिल किया है।