भाजपा के लिए देश प्रथम- राकेश सिंह


                भोपाल। देश में अनेक राजनीतिक दल हैं, जो व्यक्ति आधारित हैं। इनमें व्यक्ति प्रमुख और विचार गौण होते हैं और इसी कारण इन दलों का विकास नहीं हो पाता। जिस दल में विचार प्रमुख होता है, वह व्यक्ति आधारित नहीं होता। भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित दल है। राष्ट्रवाद हमारी विचारधारा का मूल है। हमारे लिए देश प्रथम और उसके बाद दल होता है। यही कारण है कि हमारे संगठन का प्रारम्भ तो है, पर अंत नही है, क्योकि विचार कभी समाप्त नही होते हैं। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी विशेष रूप से मौजूद थे।


                भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने उज्जैन में सदस्यता अभियान संबंधी बैठक ली। 


हमारे लिए पार्टी ही हमारा परिवार


                प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि हम पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण कार्य पार्टी के सदस्यता अभियान में जुटे हैं। हम पार्टी को परिवार मानने वाले हैं,  न कि परिवार को पार्टी।  इसी का परिणाम है कि हमारी पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा अपनी सदस्य संख्या में वृद्धि कर परिवार का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार सदस्यता से ही होगा और हमारा सदस्यता अभियान लक्ष्य को पूर्ण करेगा। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अभियान में प्राणप्रण से जुट जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम हमारे पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को अपनी आंखों से पूरा होता देख रहे हैं ।


बैठक में पूर्व मंत्री राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया, सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, सांसद महेंद्र सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, पंकज जोशी,  मंचासीन थे। स्वागत भाषण नगर जिला अध्यक्ष विवेक जोशी ने दिया। बैठक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने देवास रोड़ स्थित राजेन्द्र सूरी शोध संस्थान में पौधारोपण किया।