कांग्रेस परिवारवाद से ग्रस्तः शिवराज सिंह चौहान


                भोपाल। कांग्रेस वंशवादी और परिवारवादी राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में फर्क है। भारतीय जनता पार्टी में मोदी जी उनसे पहले अटल जी, आडवाणी जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जोडी ने भाजपा को आगे बढ़ाया है। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की यह जोड़ी वंशवाद और परिवारवाद नही है। स्वभाविक नेतृत्व पनपता और उभरता है। कांग्रेस में पं. नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी फिर प्रियंका गांधी कब तक यह परिवारवाद चलता रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग तेज़ी से भाजपा से जुड़ रहे हैं, सबका स्वागत है। हमें सभी के योगदान से देश बनाना है। सदस्यता अभियान केवल सत्ता प्राप्ति का नहीं, राष्ट्र के पुनर्निर्माण का अभियान है।


कांग्रेस डूबता जहाज


              शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी तो ऐसे अध्यक्ष है जब पार्टी संकट में थी, वो छोड़कर निकल गए। जब कोई जहाज डूबता है तो कैप्टन अंतिम सांस तक उसको बचाने में लगा रहता है। लेकिन यहाँ कांग्रेस के कैप्टन तो पहले ही कूद के निकल भागे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड कांग्रेस तोड़ रही है। राहुल गांधी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान गए वहां कहा कि दस दिन में किसानों का कर्जा माफ हो जायेगा, मगर नही हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा। लेकिन आज तक कोई मुख्यमंत्री नहीं बदला है। विधानसभा चुनाव में युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वह आज तक नहीं पता चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तो बन गयी परंतु अधुरी है।


कांग्रेस ने कभी वादे पूरे नहीं किए


                चौहान ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनाने में रुचि कोई नही है। उन्होंने झूठे वादे कर सरकार बना ली, एक भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए उन्होंने जितने भी वादे किए कभी पूरे नहीं किए। पूरा मध्यप्रदेश आज भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण किया है। भाजपा की जनहितैषी योजनाओं को कांग्रेस ने सरकार में आते ही बंद कर दिया। कानून और व्यवस्था की स्थिति ऐसी है की चारो तरफ त्राहि त्राहि मची है। जनता परेशान है।


कश्मीर कोई ज़मीन का टुकड़ा नहीं बल्कि जीता जागता राष्ट्रपुरुष


              शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है। जो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा है। पाक अधिकृत कश्मीर की सीटें आज भी जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में खाली पड़ी है। कश्मीर कोई ज़मीन का टुकड़ा नहीं बल्कि जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां भारत माता की बेटियां है, और भारत मे बेटियों को देवी माना गया है। हम इस रूप में बेटियों को देखते है। नरेन्द्र मोदी ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसा महत्वपूर्ण अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि गोवा 1961 तक क्यों आज़ाद नहीं हुआ ? क्यों भारत की आज़ादी के बाद भी पुर्तगाली गोवा में बैठे रहे ? सरकार किसकी थी ? क्यों पूरे देश को गोवा मुक्ति आंदोलन में संघर्ष करना पड़ा ? यह सब पं. नेहरु की ग़लत नीतियों का परिणाम था। वे चाहते तो एक दिन में सेना भेजकर गोवा मुक्त करा लेते। परंतु ऐसा नहीं किया। पाक अधिकृत कश्मीर भी आज भारत का हिस्सा होता। क्यों एकतरफ़ा युद्ध विराम कर भारतीय सेना को बुला लिया ?