महिला कल्याण संगठन ने मनाई हरियाली तीज


प्रयागराज।


उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय एवं  इलाहाबाद मंडल की ओर से रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज, प्रयागराज में शनिवार को हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला संगठन की सदस्याओं ने बड़ी संख्या में जोश व उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में संगठन की सदस्याओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


संगठन की अध्यक्षा  ललिता चौधरी ने हरियाली तीज कार्यक्रम में भाग लेने वाली संगठन की सभी सदस्याओं को हार्दिक बधाई दी।


इस अवसर पर सचिव उर्मिला ओझा, कोषाध्यक्षा निरूपमा श्रीवास्तव, नम्रता मिश्र, सत्य लक्ष्मी वल्लुरी, अल्का मेहता, विजयन्ती कुमार, दीप्ति माथुर, पद्मजा टंडन, अमिता नायक, सुप्रिया सिन्हा, कविता तलवार, अलका अग्रवाल, डा. रितु अग्रवाल, रेखा कुमार, गीतांजलि वर्मा एवं सोनिका वर्मा के साथ-साथ संगठन की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। 


कार्यक्रम में इलाहाबाद मंडल की अध्यक्षा अंजू अमिताभ व उनकी समिति की सदस्यायें भी उपस्थित रहीं।