मोदीजी देश के लिए वरदान: चौहान 


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए काम करती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी का यह कथन की विकास केवल सरकार नहीं कर सकती। समाज को भी आगे आना होगा। इसलिए उन्होंने लाल किले की प्राचीर से जनसंख्या नियंत्रण, प्लास्टिक मुक्त भारत और जनसंरक्षण जैसे व्यापक जनहित के मुद्दों पर सबको साथ आने का आव्हान किया है। हमें प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके निर्णयों में भागीदारी करना है। देश हित में मोदीजी के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक निर्णय लिए जा रहे हैं। मोदीजी सचमुच देश के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गोवा में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में कही। 
मोदी सरकार ने 70 सालों के संघर्ष को 48 घंटों में खत्म किया
चौहान ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी ने यदि सेना को रोका न होता तो चवा भी आज भारत का हिस्सा होता। नेहरू जी की गलतियों के कारण ही कश्मीर समस्या हुई। उन्होंने कहा कि जब राजा हरिसिंह जी ने भारत के साथ विलय किया था तब कोई धारा 370 जैसे विशेष दर्जे की मांग नहीं की थी । यह तो शेख अब्दुल्ला के प्रति नेहरू जी के विशेष मोह का परिणाम था। चैहान ने कहा कि धारा 370 के खिलाफ देश मे 70 साल तक आंदोलन चला । एक देश मे दो प्रधान, दो निशान और दो विधान नहीं चलेंगे की मांग को लेकर जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपना बलिदान दिया था। मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रृद्धांजलि दी है।  चैहान ने कहा कि मोदी सरकार ने 70 सालों के संघर्ष को 48 घंटों में खत्म किया। 
पर्रिकर जी के समर्पण, सादगी और कार्यशैली पर देश कायल 
कार्यक्रम में चैहान ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी का स्मरण करते हुए कहा कि मनोहर पर्रिकर जी का समर्पण उनकी सादगी और उनकी कार्यशैली का सारा देश कायल था। देश उनको आदर्श मुख्यमंत्री के रूप में मानता था। रक्षा मंत्री के नाते भी उनका काम अभूतपूर्व था। उनका असमय हमें छोड़कर चले जाना हृदय विदारक घटना है। ऐसे नेता विरले ही मिलते हैं।  चौहान  ने कहा कि जिस गति से स्व. मनोहर जी के नेतृत्व में गोवा प्रगति के पथ पर अग्रसर था, मुझे खुशी है कि उसी गति से मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत जी के मार्गदर्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर हो या पर्यटन, हर क्षेत्र में गोवा आगे बढ़ रहा है।
कांग्रेस के कुछ नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं
 शिवराज सिंह  चौहान  ने कहा कि धारा-370 को लेकर कांग्रेस के कुछ नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। चिदम्बरम जी बोल रहे हैं कि अगर कश्मीर में हिन्दू ज्यादा होते तो धारा 370 नहीं हटती। मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि यह किस तरह की भाषा है? जिन्होंने वर्षों तक तुष्टिकरण की राजनीति की है उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चैधरी का यह कहना कि कश्मीर का मामला यूएन में है! संसद में खड़े होकर यह बात बोलना बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है। 
देश के विकास के लिए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश सेवा के लिए काम कर रही है। जनता में भाजपा का अपार समर्थन और विश्वास है। देश के विकास के महायज्ञ में भागीदार बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया। देश के विकास और तरक्की की चाह रखने वाले लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता भाजपा से जुड़ने के लिए आतुर है और यही कारण है कि पार्टी का सदस्यता अभियान लक्ष्य से आगे पहुंचा है।