उत्तर मध्य रेलवे ने  58200 पौधों का रोपण किया 


प्रयागराज।


प्रधानमंत्री का सपना है कि समस्त भारतवासी अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प ले जिससे भावी पीढ़ी को एक हरी-भरी धरती और स्वस्थ पर्यावरण विरासत में मिल सके।


पर्यावरण संतुलन एवं मानव की वास्तविक प्रगति के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण संतुलन एवं शुद्ध पर्यावरण के लिए प्रदूषण आज एक गंभीर समस्या बन चुकी है।पर्यावरण प्रदूषण के कारण मनुष्य का शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाने की आवश्यकता है। 


शुक्रवार  को  भारत छोडो आन्‍दोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा 22 करोड पौधो के रोपण का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया था। इस पुनीत कार्य में उत्‍तर मध्‍य रेलवे भी कंधे से कंधा मिला कर सहयोग कर रहा है। इस अवसर पर उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्‍यालय सूबेदारगंज रेलगांव कालोनी, डीएसए ग्राउंड सहित प्रमुख स्‍टेशनों चुनार, मिर्जापुर, इलाहाबाद छिवकी, नैनी, फतेहपुर, कानपुर इटावा, टूण्‍डला, अलीगढ आदि स्‍टेशनों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाते हुए 58200 पौधों का रोपण किया गया।  


इस कार्यक्रम का शुभारम्‍भ उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्‍यालय के रेलगांव कालोनी में  उत्‍तर मध्‍य  रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने पौधा लगाकर किया गया।  इस अवसर पर रेलगांव कालोनी एवं डीएसए ग्राउंड में लगभग 7000 पौधे रोपित किए गए। इलाहाबाद स्टेशन परिसर, मालगोदाम कॉलोनी, राजापुर रेलवे कॉलोनी, ट्रैफिक कॉलोनीसहित विभिन्न आवासीय रेलवे कॉलोनियों में भी पौधों का रोपण किया गया।सहायक मंडल इंजीनियर एस के पराशर के नेतृत्व में इलाहाबाद छिवकी एवं नैनी स्टेशन पर 3500 पौधे लगाए गए।


इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अरूण मलिक, मडल रेल प्रबधक अमिताभ सहित उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्‍यालय के प्रमुख विभागाध्‍यक्ष एवं इलाहाबाद मंडल के शाखाधिकारीगण उपस्थित रहे।


चुनार स्टेशन परिसर एवं कालोनी में मंडल इंजीनियर सुजीत कुमार के नेतृत्व में लगभग 5000 पौधे, मिर्जापुर स्टेशन परिसर एवं कालोनी में  मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर सुजीत सिंह एवं सहायक मंडल इंजीनियर दीपक भारद्वाज के नेतृत्व में लगभग 6000 पौधे, फतेहपुर स्टेशन परिसर एवं कालोनी में सहायक मंडल इंजीनीयर कपिल गोयल के नेतृत्व में लगभग 2200 पौधे, कानपुर  स्टेशन परिसर एवं कालोनी में  सहायक मंडल इंजीनियर कानपुर के नेतृत्व में लगभग 5000 पौधे, इटावा स्टेशन परिसर एवं कालोनी में मंडल इंजीनियर गौरव लूनीवाल के नेतृत्व में लगभग 2900 पौधे, टूंडला स्टेशन परिसर एवं कालोनी में मंडल बिजली इंजीनीयर अशोक प्रिय गौतम, मंडल इंजीनियर एस पी सिंह, सहायक यातायात प्रबन्धक जे संजय कुमार तथा सहायक मंडल इंजीनियर आर एस टैगोर के नेतृत्व में लगभग 3500 पौधे एवं अलीगढ़ स्टेशन परिसर एवं कालोनी में वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर  मुकेश कुमार एवं सहायक मंडल इंजीनियर रेहान सिद्दीकी के नेतृत्व में लगभग 10,000  पौधे रोपित किये गए |


             इस कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसी क्रम में अवगत कराना है कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए रेलवे में विभिन्न प्रयास भी किये जा रहे हैं जैसे रेलवे स्टेशनों तथा कार्यालयों में सोलर पैनल, ट्रेनों में पावर कार की जगह HOG  सिस्टम इत्यादि के साथ ही साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। 05 जून को 'विश्व पर्यावरण  दिवस' के अवसर पर लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक तथा विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण भी किया।