यूपी: पुलिस लाइन में एपीओ नूतन यादव की पांच गोलियां मारकर हत्या 


एटा।
एटा के जलेसर न्यायालय में एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) के पद पर कार्यरत नूतन यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूनम यादव को कुल पांच गोलियां मारी गई हैं। पूनम का शव पुलिस लाइन स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला।
पूनम यादव (35) पुत्री जगदीश प्रसाद यादव आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर की रहने वाली थीं। वह एटा के जलेसर न्यायालय में एपीओ के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में वह भाई के साथ रहती थी। सोमवार को किसी काम से भाई घर चला गया था। इस दौरान अपने सरकारी आवास पर वह अकेली थीं। हत्या की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह काम करने वाली महिला पहुंची। काम करने वाली महिला ने कमरे के अंदर खून से लथपथ पूनम यादव का शव पड़ा देखा।