दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान दीनदयाल जी के एकात्म मानव दर्शन में : शिवराज सिंह

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सेवा कार्यों का आयोजन


                भोपाल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बुधवार को पूरे प्रदेश भर मनाई गई। इस अवसर पर अंत्योदय एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। सभी विचारधाराओं के महापुरुषों के प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं नरेंद्र मोदी  का अनुसरण करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प लिया। शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लालघाटी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रदेश कार्यालय स्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया।



                भोपाल के लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता, राष्ट्रऋषि, मौलिक चिंतक, कुशल संगठन और एक ऐसा आदर्श व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को आधारभूत दर्शन, एकात्म मानव दर्शन प्रदान किया और पूरा जीवन भारत माता के चरणों में और जनता की सेवा में समर्पित किया। आज पार्टी का जो स्वरूप हमें दिखाई दे रहा है, उसकी नींव पं. दीनदयाल जी ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ रखी थी। संगठन का वैचारिक अधिष्ठान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने किया। दुनिया की सभी समस्याओं को समाधान एकात्म मानव दर्शन में है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों की वैचारिक भिन्नता के कारण मतभेद हो सकते है लेकिन जीवन का उद्देश्य अगर पवित्र है तो हमें संकीर्णता से उठकर सबका सम्मान करना चाहिए और सबसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इसलिए पार्टी ने तय किया था कि सभी विचारधाराओं के महापुरूषों के प्रतिमा स्थल की सफाई और माल्यार्पण करेंगे। 


कार्यकर्ताओं ने की महापुरूषों की प्रतिमा स्थल की सफाई


                पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी विचारधाराओं के प्रतिमा स्थल की सफाई कर प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण किया। राजधानी में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी,  शंकरदयाल शर्मा की प्रतिमा स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। लालघाटी पर सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विधायक विश्वास सारंग, जिला अध्यक्ष  विकास विरानी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह,  भगवानदास सबनानी,  सीमा सिंह,  सुनील पाण्डे,  राहुल राजपूत,  राम बंसल,  अंशुल तिवारी,  विकास सोनी,  मनोज राठौर,  राजेन्द्र गुप्ता,  सविता यादव,  सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया दीनदयाल जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण


                भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश मंत्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष विकास विरानी ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह चौहान, विकास बोंदरिया, हिरेन्द्रबहादुर सिंह, भगवत रघुवंशी सहित जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भोपाल के विभिन्न विचारधाराओं के महापुरूषों की प्रतिमा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।


प्रदेश भर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने किया दीनदयाल जी का स्मरण


                इंदौर में पं. दीनदयाल उपवन एवं बापट चौराहा स्थित प्रतिमा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि पं. दीनदयालजी उपाध्याय का एकात्म मानववाद का विचार भारतीय जनता पार्टी ने आत्मसात करते हुए गरीबों व पिछड़ों की सेवा करने में कोई कमी नहीं रखी। नरेन्द्र मोदी ने दीनदयालजी के विचार को ही अपने विचार मानकर गरीबों व पिछड़ों के उत्थान के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता,  मधु वर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं के आसपास सफाई कर माल्यार्पण किया।


                ग्वालियर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर डीडी नगर स्थित पं दीनदयाल प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी द्वारा शहर में शहीदों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों ने अलग-स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर, देवेश शर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                रीवा में हॉस्पिटल चौराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रत्येक बूथ स्तर पर पं. दीनदयाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान एवं सेवा कार्य किए। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जर्नादन मिश्रा, संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया, जिला अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                शहडोल में आज जिला मुख्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी आयोजित की गई। युवा मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय में फल वितरण एवं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छावड़ा, विधायक जयसिंह मरावी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                जबलपुर में दीनदयाल चौक स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी,  सुशील तिवारी,  प्रभात साहू,  सुमित्रा वाल्मीकि, राजेश मिश्रा, संदीप जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। जबलपुर के सभी 14 मंडलों में स्वच्छता अभियान एवं महापुरूषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।


                उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया।  सांसद सत्यनारायण जटिया ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने देश के करोड़ों दिन दुखियों की सेवा का प्रण लेते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े दीन हीन दुखियारे जन के कल्याण एवं उनको अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया एवं अपना सम्पूर्ण जीवन उनकी सेवा में समर्पित कर दिया। नगर के 487 बुथों पर पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनाई गई व नरेंद्र मोदी द्वारा लिये गए सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के संकल्प को सार्थक करते हुए पार्टी कार्यकर्ता नगर के सभी बूथों पर प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया। विधायक पारस जैन, जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बाबुलाल जैन, पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, जगदीश अग्रवाल,  प्रदीप पांडेय सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                सागर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर सभी बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सागर सरोज पैलेस में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने पं. दीनदयाल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। नरियावली विधानसभा के सदर मंजिल में आयोजित संगोष्ठी को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया और जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने संबोधित किया। खुरई में आयोजित संगोष्ठी को सांसद राजबहादुर सिंह ने संबोधित कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।


                होशंगाबाद में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल होशंगाबाद द्वारा बुधवार को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता भाजपा के पितृपुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर टैक्सी स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम शहर में बूथ स्तर पर भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व निगम अध्यक्ष शिव चौबे ने कहा कि दीनदयाल जी ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे उन्होंने हमेशा अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की चिंता की थी। माल्यार्पण कार्यक्रम में संभाग संगठन मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, अखिलेश खंडेलवाल, मनोहर बड़ानी, प्रसन्न हर्णे, जिला मंत्री विवेक गौर, सुनील कुमार राठौर, माया नारोलिया, हंस राय सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। बैतूल के विजय पार्क स्थित पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री ज्योति धुर्वे, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद दुर्गादास उइके, जिला अध्यक्ष बसंत माकौड़े सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।