कांग्रेस ने डूब प्रभावितों को दिखाएं झूठे सपने

भोपाल। सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावितों को भाजपा सरकार ने 200 करोड़ का पैकेज दिया और प्रत्येक प्रभावित को 5 लाख 80 हजार रूपए देने का तय किया था। जबकि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पूर्व डूब प्रभावितों को लेकर यह घोषणा की थी कि उन्हें 8 लाख 80 हजार रूपए देंगे। लेकिन आज कांग्रेस सरकार को 9 माह होने को हैं, लेकिन डूब प्रभावित आज भी चक्कर लगा रहे हैं। इन्हें 8 लाख 80 हजार तो दूर की बात है 80 हजार भी सरकार ने नहीं दिए हैं। यह सरकार झूठी घोषणाओं पर टिकी हुई सरकार है। इसलिए हमें जनता की आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़नी है। 


कांग्रेस ने कश्मीर को 70 सालों तक राजनीतिक टूल बनाया
उन्होंने कहा कि भारत के मुकुटमणी कश्मीर को कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए 70 सालों तक राजनीतिक टूल बनाया। लेकिन  नरेंद्र मोदी और  अमित शाह ने कांग्रेस के हाथों से यह टूल छीन लिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में केवल 3 परिवार ही राजनीति करते थे। वे अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते थे और कश्मीरी बच्चों के हाथों में पत्थर थमाकर सेना के ऊपर फिकवाते थे। अनुच्छेद-370 को खत्म कर मोदीजी ने इस संकट को समाप्त कर दिया है।



जनता के हित में सड़कों पर निकलकर संघर्ष करें
 राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश 15 साल पहले तेजी से विकास के साथ चलने वाला राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन बीते 9 माह में कांग्रेस ने चारों ओर भ्रष्टाचार और अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है। 9 माह में कांग्रेस की प्रदेश सरकार बेनकाब हो गई है। जनता आशा भरी निगाहों से भारतीय जनता पार्टी को देख रही है। उन्होंने कहा कि हमें जनता की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना है। जनता के हित की लड़ाई लड़ने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार अंतरविरोधों से घिरी हुई सरकार है। कांग्रेस में आए दिन पैसों को लेकर लड़ाई होती है। जब जिसका हिस्सा कम होता है वह एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।



सीएम और मंत्री किसानों की सुध लेने के लिए मैदान में नहीं 


राकेश िंसह ने कहा कि अतिवृष्टि ने फसलों को चौपट कर दिया है, किसान बेहाल है। कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है। ऐसे विकट समय में हमारा मुख्यमंत्री होता तो खेत-खेत किसानों के साथ होता। कांग्रेस के मुख्यमंत्री तो दूर मंत्री भी किसानों की सुध लेने के लिए मैदान में नहीं है। चारों ओर हाहाकार है। उन्होंने कहा कि ऐसे विकट समय में हमें किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना है। हम जनता के बीच जाकर उनकी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाएं।



अनुच्छेद 370 जनसंपर्क अभियान में प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रबुद्धजनों से भेंट की
 राकेश सिंह ने बैठक स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने अनुच्छेद 370 जनसंपर्क अभियान के तहत बड़वानी में समाजसेवी व उद्योगपति आनंद मारू और चार्टर्ड अकाउंटेंट गरिमा निमाड़े से मिलकर उन्हें अनुच्छेद-370 के संबंध में लिखी गई पुस्तक 'एक देश, एक संविधान' और  अमित शाह का अनुच्छेद 370 को लेकर लोकसभा में दिए गए भाषण की प्रति भी भेंट की। इस दौरान सांसद गजेंद्र पटेल और  पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य एवं संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष ओम खंडेलवाल मौजूद थे।