मध्‍य रेलवे को पराजित कर सेमीफाइनल में पंहुचा पूर्व मध्‍य रेल 


हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल क्रीड़ा संघ ने  दिनांक 24.09.2019 से 27.09.2019 तक पाटलिपुत्र स्पोटर््स कम्प्लेक्स, कंकड़बाग, पटनामें 43वाँ अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी प्रतियोगिता (महिला) 2019-20 का आयोजनकिया गया। महाप्रबंधक एवं मुख्य संरक्षक, क्रीड़ा संघ, पूर्व मध्य रेल ललितचंद्र त्रिवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर 43वाँ अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी प्रतियोगिता(महिला) का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक ने कहा कि कबड्डी हमारे जन-भावना से जुड़ा खेल है। हमारे देष के ग्रामीण इलाकोंमें तो यह सदैव ही खेला जाता रहा है। परंतु इस खेल को लोकप्रिय बनाने औरजन-जन तक पहंुचाने में व्यावसायिक लीग मैचों का योगदान अहम रहा है। आजकबड्डी गांव से निकलकर शहरों एवं महानगरों में अपनी छाप छोड़ रहा है।अलग-अलग क्षेत्रीय रेलों के खिलाड़ियों की उपस्थिति निष्चित ही पटना वासियोंके लिए एक आकर्षण का केन्द्र होगी ।  महाप्रबंधक ने पूर्व मध्यरेल की खेल से जुड़े उपलब्धियों एवं आधारभूत संरचना के विकास की चर्चा करतेहुये कहा कि पूर्व मध्य रेल के लिए यह गर्व की बात है कि कबड्डी, महिला फुटबाॅल,कुष्ती आदि खेलों में आज हमारे पास कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरके खिलाड़ी मौजूद हैं। अपनी स्थापना से अब तक क्रीड़ा संघ इस क्षेत्र में खेलोंके विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। चाहे खेलों के लिएआधारभूत संरचना का विकास हो अथवा प्रतिभाषाली खिलाड़ियों को रेल मेंनियुक्त कर उनकी प्रतिभा को और निखरने का अवसर देना हो, पूर्व मध्य रेल क्रीड़ासंघ अपने उŸारदायित्वों के प्रति सदा सजग रहा है। यह निष्चय ही इस क्षेत्र मेंखेलों के प्रति आमजनों की रूचि जगाने में एक उत्प्रेरक का कार्य करता है।  प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पूर्व मध्य रेल क्रीड़ा संघ एवं आयोजन समिति कोशुभकामना दीं। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने आये सभीटीमों एवं उनके खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्षन के लिए शुभकामनाएं देते हुये कहाकि प्रतिस्पद्र्धा स्वस्थ वातावरण में संपन्न हो, ऐसी कामना करता हूं तथा आषा करताहूं कि खिलाड़ी अपने खेल कौषल से प्रदेष के खेल प्रेमियों का भरपुर मनोरंजनकरेंगे।  इसकेपहले पूर्व मध्य रेल क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष सह वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप मेंउपस्थित महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।  इस प्रतियोगितामें पष्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, दक्षिण रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्यरेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेल सहित भारतीय रेल के कुलआठ क्षेत्रीय रेलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन में आठ क्षेत्रीय रेलोंसे 96 खिलाड़ी और 28 तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को (दिनांक 27.09.2019) खेला जाएगा।   इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन कीअध्यक्षा कौमुदी त्रिवेदी एवं उपाध्यक्षा मुक्ता शर्मा भी उपस्थित थीं।  आजके उद्घाटन समारोह में अपर महाप्रबंधक अरूण कुमार शर्मा,पूर्व मध्य रेल क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष सह वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज अग्रवाल, महासचिव सह मुख्यसिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर व वक्र्स सत्येन्द्र कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे।    
                                                                   
मंगलवार को (दिनांक 24.09.2019) खेले गये मैचों का विवरण  


1.पूर्व मध्य रेल बनाम दक्षिण पूर्व रेल - पूर्व मध्य रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेल को 40-21 से पराजित किया।  


2.उत्तर रेल बनाम पूर्व रेल - उत्तर रेल ने पूर्व रेल को 23-17 सेपराजित किया।


3. पूर्व मध्‍य रेल बनाम मध्‍य रेलवे- पूर्व मध्‍य रेल ने मध्‍य रेलवे को 28-17 से पराजित कर सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया।