मौर्य ने बाढ़ पीडितों का हाल-चाल जाना


प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के भ्रमण के दौरान जनपद प्रयागराज मे बढ़ते जलस्तर को देखने गये। उन्होंने हैलीकाप्टर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का व्यापक रूप से निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान बाढग्रस्त क्षेत्रों को देखा। उन्होंने बाढ़ राहत कार्य में अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ राहत के कार्यों को पूरी तत्परता के साथ करें। बाढ़ पीडित लोगो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकालकर उन्हें बाढ़ राहत शिविरों तक पहुचाने का कार्य पूरी लगन से किया जाय। उन्होंने कहा कि राहत सामग्रियों का वितरण शीघ्रता के साथ किया जाय।


उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के साथ हैलीकाप्टर से बाढ़ सर्वेक्षण करने के बाद नाव से बढ़े जलस्तर को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो को सचेत रहने के निर्देश दिये और कहा कि बाढ़ पीडितो की हर सम्भव मदद की जाय। इसके बाद उप मुख्यमंत्री बाढ़ राहत शिविरों में गये। वहां पर उन्होंने बाढ़ पीडितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। बाढ पीडितो से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी इसके साथ खान-पान व्यवस्था के बारे मे पूछा गया। उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण भी किया।