कमलनाथ सरकार के खिलाफ जोरदार ‘घंटानाद’


    भोपाल। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की अराजकता वादाखिलाफी और धोखाधड़ी के कारण पूरे प्रदेश में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान कर्जमाफी के लिए भटक रहे है, युवा बेरोजगारी भत्ते की राह देख रहा है, भारी वर्षा से नष्ट हुई फसलों की कोई सुध लेने वाला नहीं है, बिजली कटौती भारी पैमाने पर की जा रही है, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी गयी है, प्रदेश लूट, डकैती, हत्या और बलात्कार जैसी विभीषिका में उलझ गया है। लेकिन सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार और तबादलों में व्यस्त है। इन सभी मुद्दों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशव्यापी घंटानाद आंदोलन किया। प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ हजारों हजार कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर कूच करते हुए घंटे, घड़ियाल, शंख, मंजीरा बजाते हुए कंुभकर्णी नींद में सोई सरकार को जगाने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया। भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने स्वयं कार्यक्रम का नेतत्व किया। विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान, जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव, सागर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  प्रभात झा, इंदौर में  सुमित्रा ताई महाजन,  नंदकुमारसिंह चैहान, उज्जैन में  विक्रम वर्मा, ग्वालियर में  भूपेन्द्र सिंह सहित सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं ने आंदोलन की कमान संभाली।


                भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह के नेतृत्व में महापौर  आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष  रामेश्वर शर्मा, विधायक  विश्वास सारंग, जिलाध्यक्ष  विकास विरानी सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भोपाल कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। सरकार ने भारी पुलिस बल के दम पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन घंटा, घडियाल की जोरदार गंूज करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह आसमान पर था। प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह ने आगे बढ़कर स्वयं पुलिस का बैरिकेट तोड़ा तो उनके साथ-साथ भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं ने भी बैरिकेट्स पर चढकर पुलिस के इंतजामों को धत्ता बताते हुए आगे कूच किया। बाद में पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की व्यवस्था नहीं कर सकी, क्योंकि वह सिर्फ दो बसें लेकर आंदोलन स्तर पर पहंुची थी। इससे साफ होता है कि सरकार को भी ऐसे प्रचंड आंदोलन का अनुमान नहीं था।


                गिरफ्तारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। यह सरकार विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन हम ना दबाव में आएंगे और ना रुकेंगे। विरोध का हमारा सिलसिला जारी रहेगा। मध्यप्रदेश सरकार कंुभकर्णी नींद में सो रही है। उसकी नींद को तोडने के लिए, मध्यप्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घंटानाद आंदोलन किया।


                भोपाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के सामने घंटानाद कर लगभग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस अवसर पर पार्टी के महापौर  आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष  रामेश्वर शर्मा, विधायक  विश्वास सारंग, प्रदेश मीडिया प्रभारी  लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता  राहुल कोठारी, जिलाध्यक्ष  विकास विरानी,  सुरेन्द्रनाथ सिंह,  राम बंसल, सुमित पचैरी,  अंशुल तिवारी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने घंटानाद किया। भीषण बारिश के बावजूद हजारों कार्यकर्ता विदिशा की सड़कों पर उमडे। आंदोलन से पूर्व  शिवराज सिंह चैहान ने गणेशजी की आराधना करते हुए कमलनाथ सरकार को सदबुद्धि देने की प्रारंभ की, तत्पश्चात आंदोलन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ट्रांसफर और अवैध खनन में व्यस्त सरकार को जनहित की कोई चिंता नहीं है। लेकिन एक जिम्मेदारी विपक्ष होने के नाते भारतीय जनता पार्टी इसे चुपचाप नहीं देख सकती। हम प्रदेश में लूट डकैती, अराजकता और भ्रष्टाचार को बंद कराकर ही दम लेंगे।  शिवराज सिंह चैहान के साथ रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष राकेश जादौन सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन की शुरूआत की गई एवं कलेक्टरेट का घेराव कर गिरफ्तारी दी। कलेक्टर परिसर के अंदर अधिवक्ताओं ने घंटा शंख बजाकर आंदोलन किया।  गोपाल भार्गव ने कहा कि सोई सरकार को जागने के लिए घंटानाद आंदोलन किया है। कमलनाथ सरकार 9 माह में 9 नौजवानो को भी रोजगार नही दे पायी। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश के मंत्री छोटे काम के लिए लिफाफे और बड़े काम के लिए सूटकेस ले रहे है। प्रदेश में अपहरण उद्योग बन गया है और 9 माह में तबादला को उद्योग बना दिया है। विधायक मंत्री पर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हंै। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अलग सरकार चला रहे है। आज पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, महापौर डॉ स्वाति गोडबोले, जिला पंचायत अध्यक्ष  मनोरमा पटेल, डॉ जितेंद्र जामदार  प्रतिभा सिंह अनिल शर्मा आनंद बर्नाड के साथ हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दी गिरफ्तारी। पुलिस ने पानी की बौछारकर कार्यकर्ताओ को रोकने का किया प्रयास।


                सागर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  प्रभात झा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने घंटानाद करके कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर  प्रभात झा ने कहा कि भारत को अखंड करने की ताकत हमारी पार्टी रखती है तो कमलनाथ सरकार को हटाने की ताकत भी भाजपा रखती है।  नरेन्द्र मोदी के निर्णयों पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस जैसी खुशी में झूम जाता है। वहीं प्रदेश की कमलनाथ सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। उन्होंने कहा कमलनाथ सरकार प्रदेश की जनता के हित के निर्णय लेने की बजाय  शिवराज सिंह चैहान द्वारा चलायी गयी लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम कर रही है। जो सरकार लाडली लक्ष्मी के जन्म के पैसे छीन ले, मृत्यु के पैसे देने से इंकार कर दे ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। आंदोलन को सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, सुशील तिवारी, श्याम तिवारी, विक्रम सोनी ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, महेश राय, अनुराग प्यासी, शैलेष केशरवानी, सुशील तिवारी, अभिषेक भार्गव, लक्ष्मण सिंह, अशोक बामोरा, राजैश सैनी, प्रदीप राजौरिया, वैभवराज कुकरेले, श्याम तिवारी, नवीन भट्ट, रामकुमार साहू, विक्रम सोनी, नितिन बंटी शर्मा, सुखदेव मिश्र, जगन्नाथ गुरैया, गौरव सिरोठिया, रामेश्वर नामदेव, डाॅ. ओ.पी. शिल्पी, इन्दु चैधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष  सुमित्रा महाजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  नंदकुमारसिंह चैहान,  गोपीकृष्ण नेमा,  सुदर्शन गुप्ता  महेन्द्र हार्डिया,  आकाश विजयवर्गीय,  जीतू जिराती,  मधु वर्मा सहित 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हरसिद्धि चैक से आंदोलन प्रारंभ कर कलेक्टर कार्यालय पहंुचकर घंटानाद किया।


                उज्जैन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  विक्रम वर्मा,  श्याम बंसल,  विवेक जोशी,  बहादुर सिंह चैहान,  पारस जैन,  अनिल फिरोजिया के नेतृत्व में मुंगी चैराहा से घंटनांद प्रारंभ होकर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।


                सिवनी में सांसद ढालसिंह बिसेन के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  प्रेम तिवारी, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, विधायक  राकेश पाल सिंह,  दिनेश राय मुनमुन,  मीना बिसेन,  आरपी शुक्ला सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस की सोई सरकार को जगाने के लिए जिला मुख्यालय पर घंटानाद कार्यक्रम किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाया तथा ज्ञापन सौंपा। आलोक संजर, सांसद रोडमल नागर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा गिरफ्तारी दी। प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री वापस मुख्यमंत्री बनना चाह रहे है। जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए है। कांग्रेस पार्टी से सरकार संभल नहीं रही और आरोप भाजपा पर मढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि कई कांग्रेसी विधायक भाजपा में आने को आतुर है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, विधायक राज्यवर्धन सिंह, कुंवर कोठार, रघुनंदन शर्मा, नारायण सिंह पंवार, बद्रीलाल यादव, अमर सिंह यादव, हजारीलाल दांगी, गौतम टेटवाल, पूर सिंह, केदार काका, दीपेन्द्र सिंह चैहान, दिलवर यादव, दिलीप वंशकार सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                छतरपुर में प्रदेश महामंत्री व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में घंटा आंदोलन जिला मुख्यालय से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक राजेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह,  ललिता यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। शहडोल में प्रदेश कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए में घंटानाद आंदोलन किया गया। जिसका नेतृत्व सांसद अजय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर  सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, मनीषा सिंह, जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबडा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। उमरिया में रामलाल रौतेल के नेतृत्व में घंटा आंदोलन पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ एवं कलेक्टरेट पर सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, आशुतोष अग्रवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। कटनी में आज प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया के नेतृत्व में लगभग एक हजार लोगों ने घंटानाद आंदोलन में भाग लिया एवं कलेक्टरेट का घेराव किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, विधायक संदीप जयसवाल, विधायक प्रणय पाण्डे, महापौर शशांक श्रीवास्तव उपस्थित थे। खण्डवा में हजारों कार्यकर्ताओं ने घंटानाद आंदोलन के अंतर्गत सिविल लाइन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सभा उपरांत कलेक्टरेट का घेराव किया। इस अवसर जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले, विधायक देवेन्द्र वर्मा, विधायक राम डांगोरे, महापौर सुभाष कोठारी उपस्थित थे।


                अलीराजपुर में आज उषा ठाकुर के नेतृत्व में लगभग दो हजार लोगों ने भाग लिया। पार्टी जिला मुख्यालय से कलेक्टरेट तक आंदोलन कर घेराव किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किशोर शाह, प्रदेश प्रवक्ता नागर सिंह चैहान, पूर्व विधायक माधवसिंह डाबर सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। शाजापुर में प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर और सांसद  महेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन किया गया। इस अवसर पर इंदर सिंह परमार सहित जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे। अनूपपुर में आज प्रदेश मंत्री सरतेंदु तिवारी के नेतृत्व में इंदिरा तिराहा से प्रारंभ कर कलेक्टरेट पहुंचकर घेराव किया। इस अवसर जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राधाराम वैश्य, अनिल गुप्ता सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                देवास में आज कृष्णमुरारी मोघे के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन की शुरूआत पार्टी जिला मुख्यालय से करके कलेक्टरेट का घेराव किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, विधायक आशीष शर्मा, गायत्री राजे पवार, पहाड़ सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। नीमच में आज लगभग दो हजार लोगों द्वारा घंटा, शंख बजाकर घंटनाद आंदोलन का प्रारंभ रोटरी क्लब के सामने से किया गया एवं कलेक्टरेट का घेराव किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, विधायक माधव मारू, विधायक, दिलीप परिहार,  ओमप्रकाश सखलेचा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुरैना में  उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन की शुरूआत नगरनिगम कार्यालय से हुई एवं कलेक्टरेट पहुंचकर घेराव किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केदार सिंह यादव, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, पूर्व विधायक शिव मंगल सिंह तोमर, गजराज सिंह सिकरवार, महापौर अशोक अर्गर, अनिल गोयल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                भिण्ड में घंटानाद आंदोलन वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में भिण्ड किले से प्रारंभ होकर कलेक्टरेट पहुंचकर घेराव किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, अवधेश सिंह कुशवाह, राजेन्द्र शर्मा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। रायसेन में सांसद रमाकांत भार्गव के नेतृत्व में महामाया चैक से आंदोलन प्रारंभ होकर कलेक्टर परिसर पहंुचा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, सुरेन्द्र पटवा, जिलाध्यक्ष महेन्द्र चैहान, गौरीशंकर शेजवार सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। दतिया में सांसद संध्या राय के नेतृत्व में लगभग एक हजार लोगों ने किला चैक से घंटानाद आंदोलन की शुरूआत की एवं कलेक्टरेट पहुंचकर घेराव किया। इस अवसर पर  जयभान सिंह पवैया, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बिदोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बंुदेला,  माधवेन्द्र सिंह परिहार,  अशोक सिंह यादव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                ग्वालियर में कुंभकर्णी नींद में सो रही प्रदेश सरकार को जगाने के लिए घंटानाद आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया। आंदोलन की शुरूआत जिला न्यायालय से प्रांरभ होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, वीरेन्द्र जैन, अभय चैधरी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। श्योपुर में जय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आज घंटानाद आंदोलन की शिरूआत जिला मुख्यालय से हुई एवं कलेक्टरेट पहुंचकर घेराव किया गया। इस अवसर पर वेदप्रकाश राजोरिया, जिला अध्यक्ष डाॅ. गोपाल आचार्य, विधायक सीताराम आदिवासी, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह सिसोदिया, रामलखन नापाखेडली सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


                शिवपुरी में यशोधरा राजे के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन की शुरूआत तात्याटोपे समाधी स्थल से कर कलेक्टरेट पहुंचकर घेराव किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, राजेश दुबे, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटिक सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। गुना में सांसद केपी यादव के नेतृत्व में घंटानाद करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहंुचकर घेराव किया। इस अवसर पर विधायक गोपीलाल जाटव, जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिकरवार सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्ािित थे।  अशोकनगर में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, सांसद केपी यादव के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन गांधी पार्क से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय पहंुचा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सतना में सांसद गणेश सिंह के नेतृतव में घंटानाद आंदोलन किया गया। कांग्रेस भगाओ प्रदेश बचाओ के नारों के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया। इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह, रामखेलावन पटेल, महापौर ममता पांडेय, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, पंडित रामदास मिश्रा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीधी में सांसद रीति पाठक के नेतृत्व में लगभग 2000 कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पर घंटनाद आंदोलन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।


                मंडला में सांसद कैलाश सोनी, संपतिया उइके, देवी सिंह सैयाम, जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर सहित 500 कार्यकर्ताओें ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। हरदा में पूर्व मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, विधायक संजय शाह, सुरेन्द्र जैन, देवी सिंह सांखला, रमेश पटेल सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैतूल में सांसद हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन किया गया। इस अवसर पर दुर्गादास उइके, राष्ट्रीय मंत्री ज्योति धुर्वे, जिलाध्यक्ष बसंत माकोडे, विधायक योगेश पण्डागरे सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। रतलाम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन फव्वारा चैका से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय पहंुचा। इस अवसर पर चेतन कश्यप, राजेन्द्र पाण्डे, दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


                बालाघाट में गौरीशंकर बिसेन के नेतृत्व में घंटानांद आंदोलन जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय पहंुचा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, रमेश भटेरे, डाॅ. योगेन्द्र निर्मल,  भगत नेताम सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीहोर में पूर्व मंत्री  नरोत्तम मिश्रा,  रघुनाथ भाटी,  सीताराम यादव, विधायक करण सिंह वर्मा,  रघुनाथ मालवीय,  सुदेश राय सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने बस स्टेंड से कलेक्टर कार्यालय पहंुचकर घेराव किया। बुरहानपुर में विधायक  यशपाल सिंह सिसौदिया,  अर्चना चिटनीस, जिलाध्यक्ष  विजय गुता, महापौर अनिल भोसले,  मंजू दादू,  मनोज तारवाला सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर घंटानाद किया। खरगौन में  विजय शाह, जिलाध्यक्ष  परसराम चैहान,  रंजीत सिंह डंडीर,  राजेन्द्र सिंह राठौर सहित 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने गणेश मंदिर से घंटानाद करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। दमोह में  जयंत मलैया के नेतृत्व में 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने घंटानाद आंदोलन में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक  धर्मेन्द्र सिंह लोधी,  के तंतुवाय,  लखन पटेल,  दशरथ लोधी,  सोनाबाई अहिरवार, जिलाध्यक्ष  देवनारायण सिंह श्रीवास्तव सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। पन्ना  विजेन्द्र प्रताप सिंह सहित 250 कार्यकर्ताओं ने घंटानाद आंदोलन में भाग लिया। इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  सीताशरण शर्मा, सांसद  जनार्दन मिश्रा, विधायक पंचूलाल प्रजापति,  दिव्यराज सिंह,  केपी त्रिपाठी,  विद्याप्रकाश श्रीवास्तव,  जितेन्द्र लिटोरिया सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने घंटानाद आंदोलन में भाग लिया।


                खण्डवा में जिलाध्यक्ष  हरीश कोटवाले के नेतृत्व में घंटानाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विधायक  देवेन्द्र वर्मा,  राम डाउन गौरे, महापौर  सुभाष कोठारी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। टीकमगढ़ में सांसद  वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. अभयप्रताप सिंह, डाॅ. नंदकिशोर सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। उमरिया में घंटानाद आंदोलन पुराना बस स्टेण्ड से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष  रामलाल रौतेल,  मनीष सिंह,  मिथिलेश मिश्रा,  अनिल गुप्ता,  राकेश शर्मा,  आशुतोष अग्रवाल,  मीना सिंह,  शिवनारायण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। धार में जिलाध्यक्ष  राज बरफा के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। मंदसौर में सांसद  सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में सैकडो कार्यकर्ताओं ने घंटे, घड़ियाल, मंजीरे, नगाड़े बजाते हुए घंटानाद किया। आंदोलन यश नगर से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में पहंुचे। इस अवसर पर  राजेन्द्र सुराणा, विधायकगण  जगदीश देवडा, देवीलाल धाकड, पूर्व विधायक  राधेश्याम पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष  मानसिंह माच्छोपुरिया,  मदनलाल राठौर, भाजपा वरिष्ठ नेता  मनोहरलाल जैन,  सुषमा आर्य सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिंगरौली में  सुखप्रीत कौर, जिलाध्यक्ष  वीरेन्द्र गोयल, विधायक  रामलल्लू वैश्य,  सुभाश राम,  अमर सिंह के नेतृत्व में 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और गिरफ्तारियां दी।