राकेश सिंह ने की केन्ट विधानसभा में 22 किमी की पदयात्रा


जबलपुर। जबलपुर के केन्ट विधानसभा के मुखर्जी चौक मानेगांव से प्रारम्भ “गाँधी संकल्प यात्रा“ शनिवार को साँसद राकेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जनप्रतिनिधियों एवँ कार्यकर्ताओ ने 22 किमी की पदयात्रा करते हुए मोदी के आह्वान को जनता तक पहुँचाया। राकेश सिंह ने पदयात्रा के दौरान ग्रामीणजनों से संवाद करते हुए कहा कि विश्व के सबसे सर्वमान्य नेता नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का काम किया है। मोदी ने गांधीवादी विचारों के आधार पर जीवन जीने की बात हो या नशामुक्ति, जलसंरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की बात हो, केन्द्र सरकार गांधीजी से जुड़े हर विषय पर प्राथमिकता से काम कर रही है।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत का जो संकल्प लिया है, वह गांधीजी के विचारों से ही निकला अभियान है। गांधी जी के विचार देश और समाज के बीच पहुंचें इस दिशा में कार्यकर्ता पदयात्रा के माध्यम से समाज को गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दे रहे हैं।  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने व्यपारियो के बीच  एवँ दुर्गा पंडालों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक से देश को मुक्त करने का आह्वान किया साथ ही स्वच्छता रखने की अपील की। यात्रा सरस्वती शिश मंदिर राँझी, बड़ा पत्थर, किशन होटल, मस्ताना चौक, मोनी तिराहा, दर्शन सिंह तिराहा, व्हीकल मोड, शारदा नगर शारदा मंदिर, गोकलपुर मेन रोड से होते हुए टी.आई. क्रासिंग में समाप्त हुई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, यात्रा समन्वयक प्रभात साहू, आशीष दुबे, डॉ जितेंद जामदार, राजेश मिश्रा, संदीप जैन, कमलेश अग्रवाल, रिंकू विज, के साथ पदाधिकारीएवँ कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।