रामराज्य को धरातल पर स्थापित करने के ही दीपोत्सव कार्यक्रम-केशव मौर्य 


मनोज श्रीवास्तव/अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीरामलला के दर्शन के उपरांत कहा  
अयोध्या l प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीरामलला के दर्शन के उपरांत कहा     राममंदिर के साथ राष्ट्र मंदिर का निर्माण हमारा संकल्प।रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है देश और प्रदेश की सरकार।दीपावली समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का महापर्व है।
 केशव ने कहा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दीपोत्सव।अयोध्या को उसके मूल स्वरूप को स्थापित करना हमारी सरकार का संकल्प है।भगवान श्रीराम हमारे आदर्श रामराज्य को धरातल पर स्थापित करने के ही दीपोत्सव कार्यक्रम है।त्रेतायुग को कलयुग मे उतरता देख समाज मुदित और प्रसन्नचित्त है।
उन्हो ने कहा श्रीराम के चरणों मे श्रद्धानिवेदित करने के लिए बार-बारआता हूं।हम अपने संकल्पो को स्मरण करते हैं।हम भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रति सदेव नतमस्तक है कि उन्हो ने हमे समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण मे एक गिलहरी की भांति अपने दायित्वों के निर्वाहन के लिए सेवा प्रदान किया। 
उन्हो ने कहा अयोध्या हमारे हृदय मे है।यह हमारी कर्मस्थली रही है।इस पवित्र नगरी ने हमे सामाजिक जीवन मूल्यो के रक्षण संवर्धन की प्रेरणा प्रदान की है।हम सभी इसके ऋणी  हैं। प्रभु श्रीराम का मानव जगत के साथ जो संबंध रहा है।उसे धरातल पर आज और भी मजबूती के साथ स्थापित करना होगा।
भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त कर सम्पूर्ण मानव को असत्य से संघर्ष करने की राह दिखाई है।समाज भी इसे आत्मसात करे।
 मौर्य अयोध्या मे आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम मे समलित होने से पूर्व रामलला हनुमान गढी का दर्शन किया।इस दौरान 
रंगमहल पंहुच कर महंत रामशरण दास का लिया आशिर्वाद। 
कारसेवकपुरम् पंहुच कर लिया विहिप केन्द्रीय सलाहकार सदस्य पुरूषोत्तम नारायण सिंह का आशिर्वाद आप इस दौरान विहिप केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ,शिवदास, वीरेन्द्र कुमार ने किया स्वागत।