उ प्र रा स प नि  ने संविधान के उद्देश्यों और लोकाचारों को कायम रखने की शपथ ली
 


लखनऊ।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष  संजीव सरन ने कहा कि हमारे संविधान के उद्देश्यों और लोकाचारों को कायम रखें, जो हमें स्वतंत्रता जीवन का अधिकार और विभिन्न प्रकृृति की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को 70वें संविधान दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई दी। 

 इस 70वें संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की आत्मा का हर संभव तरीके से पालन करने का संकल्प लिया।साथ ही शपथ ली कि हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते है कि ''भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगें। संवैधानिक आदर्शो, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेगंे। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेगे। महिलाओं का सम्मान करेंगें। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएगें। सामासिक संस्कृृति का संवर्द्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृृष्टिकोण का विकास करेंगें। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करेंगें। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिवधि में उत्कृृष्ट बढ़ाएगें। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगें एवं स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शो को बढ़ावा देगें।''