उप मुख्यमंत्री ने 1993 लाख लागत की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ :

मूसानगर(कानपुर देहात) आश्रम परिसर में 27वें भक्ति योग वेदान्त संत सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत कथा के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन आदि कार्यक्रम का आयोजन सोमवार से प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ने किया। इस मौके पर मनकी घाट के बहुप्रतीक्षित पुल सहित 42 परियोजनाओं भी शुभारंभ व लोकार्पण किया तथा अन्य योजनाओं का भी शुभारंभ किया। जिसकी अनुमानित लागत रु₹1993.00 लाख है  उपमुख्यमंत्री द्वारा 41 जनपद कानपुर  देहात की व एक हमीरपुर जनपद की परियोजना का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। वहीं उप मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा कि अब मेधावी बच्चों के  गाँवो के साथ साथ जिस विद्यालय में मेधावी बच्चें अध्ययन किया है उन विद्यालयों तक की सडके उत्तर प्रदेश सरकार बनवायेंगी।  

 कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नेभागवत कार्यक्रम मंच पर उन्होंने श्रीमद् भागवत पुराण का पूजन अर्चन किया तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज आयोजन के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा का कार्यक्रम हुआ। उपमुख्यमंत्री ने कहा फतेहपुर सांसद एवं भारत सरकार की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी के कार्यक्रम में मुझे भी तीसरी बार आने का सौभाग्य मिला और आगे भी आने का सौभाग्य मिलता रहेगा।  सरकार ने सबका साथ सबका विकास जैसा कार्य किया है, किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव  किसी के साथ नहीं किया। इसके उपरांत उन्होंने दूसरे मंच से कई पुल व सड़क की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। वही आश्रम परिसर में उपमुख्यमंत्री ने कदम का पेड़ लगाकर आश्रम को हरा-भरा बनाने का  आह्वान  किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ,विधायक महेश त्रिवेदी,    विधायक निर्मला संखवार, विधायक विनोद कटियार, , जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित अधिकारीगण व भारी संख्या में गणमान्य लोग  व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।