कांग्रेस को हर व्यक्ति की आंखों से आंसू पोंछने होंगे - प्रियंका


लखनऊ। प्रियंका गांधी ने विगत दो माह में संगठन स्तर पर हुई प्रगति का ब्यौरा लेते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यह जिम्मेदारी बनती है कि जिस तरह से आर्थिक मन्दी को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने आन्दोलन चलाया, ठीक उसी तरह से हर व्यक्ति के आंखों से आंसू पोंछने का कार्य कांग्रेसजनों को करना होगा।प्रियंका गांधी ने उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियांे के साथ संगठन, आगामी कार्यक्रमों एवं प्रदेश में उत्पन्न राजनीतिक हालातों पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में  बैठक की।बैठक में प्रदेश के किसानों की समस्याओं, बुन्देलखण्ड में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि की वजह से हुए किसानों को नुकसान, गन्ना मूल्य बकाया, अवारा पशुओं द्वारा किसानों को हो रही दिक्कत, कर्ज माफी, प्रदेश में महिलाओं के विरूद्ध बढ़ती हिंसा एवं अत्याचार, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, संविदा कर्मचारियों, सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं समेत प्रदेश में छोटे व्यापारियों को हो रही दिक्कतों को लेकर एवं अन्य ज्वलन्त मुद्दों पर चर्चा हुई।  गांधी ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलना जानती है और एक-एक कांग्रेसी से संवाद स्थापित करके उनकी उपयोगिता के अनुसार संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।  कांग्रेस पार्टी की यह जिम्मेदारी बनती है कि जोरदार आन्दोलन चलाकर उ0प्र0 में विपक्ष की भूमिका में दृढ़ता के साथ खड़ी रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षगण, महासचिवगण एवं सचिवगण मौजूद रहे।