कविता यादव ने जीता रजत पदक

प्रयागराज।

13वें साउथ एशियन गेम्स 2019 का आयोजन दिनांक 03.12.2019 से 07.12.2019 तक काठमांडू-पोखरा, नेपाल में आयोजित किया गया जिसमें दक्षिण एशियाई देशों के खिलाडियों ने भाग लिया और इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय रेलवे के इलाहाबाद मंडल की खिलाड़ी  कविता यादव ने 10000 मीटर की दौड़ में भाग लिया और 35 मिनट 07 सेकंड में दौड़ पूरी कर उत्कृष्ट प्रदर्शनकरते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया और भारत केलिए रजत पदक जीता |

  कविता यादव मूलतः दुलहदेपुर, बाराबंकी की रहने वाली है और इलाहाबाद मंडल में अगस्त 2018 से वरिष्ठ खंडइंजीनियर/इलेक्ट्रि/ टीआरडी कार्यालय मेंजूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत है |  कविता यादव की इस उपलब्धि पर मंडल रेलप्रबंधक  अमिताभ, मंडल कीड़ा अधिकारी रवि पटेल, मंडल क्रीडा सचिव  पुष्पा श्रीवास्तव तथा मंडल के अन्यअधिकारियों एवं खिलाडियों ने प्रसन्नता वयक्तकरते हुए  कविता यादव को बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है|