कुशाभाऊ ठाकरे और पटवा जी हमारे आधार स्तंभः राकेश सिंह    


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण सुंदरलाल पटवा की पुण्य तिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत सहित भाजपा नेताओं ने श्रद्धेय ठाकरे जी और श्रद्धेय पटवा जी का पुण्य स्मरण किया।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक हमारे आधार स्तंभ रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में लाखों कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। आज मध्यप्रदेश के संगठन को देश में अगर सर्वश्रेष्ठ संगठन इकाई के रूप में जाना जाता है, तो यह श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की तपस्या का ही परिणाम है। जिनसे सीखकर भारतीय जनता पार्टी आज शीर्ष पर पहुंची है और एक विशाल वटवृक्ष के रूप में दिखाई दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मविभूषण  सुंदरलाल पटवा  का स्मरण करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि श्रद्धेय पटवा जी कुशल संगठक और एक आदर्श प्रशासक थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसके कारण मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में शुमार हुआ। उनके कार्यकाल में किए गए कार्य आज मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।  सिंह ने कहा कि पटवा जी ने पूरे मध्यप्रदेश में घूम-घूमकर कार्यकर्ताओं का निर्माण कर पार्टी का विस्तार किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक  रामेश्वर शर्मा,  विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा,  बंशीलाल गुर्जर,  मनोहर उंटवाल, प्रदेश मंत्री  पंकज जोशी, कृष्णा गौर, सांसद  शंकर लालवानी, जिलाध्यक्ष  विकास विरानी,  रमेश शर्मा गुट्टू भैया,  अशोक रोहाणी, प्रदेश प्रवक्ता  राहुल कोठारी,  राजो मालवीय,  भगवानदास सबनानी,  मोहन यादव,  विकास बोन्द्रिया,  सीमा सिंह,  आशा यादव,  सविता यादव एवं सुनील पाण्डे सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे जी एवं  सुंदरलाल पटवा जी की पुण्यतिथि पर स्मरण किया।