मार्गों के निर्माण हेतु रू0 12 करोड़ 66 लाख 48 हजार की धनराशि अवमुक्त

 

लखनऊ:  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 24 मार्गों के निर्माण हेतु रू0 12 करोड़ 66 लाख 48 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। जनपद अमरोहा के 7 मार्गों, बस्ती व गोण्डा के 2-2 मार्गों तथा कौशाम्बी, प्रयागराज, अमेठी व फतेहपुर जनपद के 1-1 मार्गों के निर्माण हेतु रू0 16 करोड़ 19 लाख 16 हजार की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति के साथ रू0 05 करोड़ 86 लाख 78 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है तथा फिरोजाबाद के 03 मार्गों, खीरी के 02 मार्गों और कौशाम्बी महाराजगंज प्रयागराज व लखनऊ के 1-1 मार्ग के निर्माण हेतु रू0 679.70 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इसके अलावा राज्य सड़क निधि से ही जनपद उरई में कोंच रोड से बाईपास रोड तक मोहल्ला नया पटेल नगर (मैकेनिक नगर) लाॅ काॅलेज एवं सेक्रेट हार्ट स्कूल के मध्य मार्ग के नव निर्माण हेतु रू0 90 लाख 52 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए रू0 36 लाख 20 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद हमीरपुर में लक्ष्मीबाई तिराहे से कालपी चैराहे होते हुये यमुना घाट तक चालू कार्य हेतु त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत रू0 4 करोड़ 68 लाख 49 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। जनपद बांदा में बबेरू-तिन्दवारी मार्ग के किमी0 12 से मौनी बाबा आश्रम होते हुये जमुआ से मल्लाह डेरा तक (अन्य जिला मार्ग) में (लम्बाई 5.28 किमी0) के चैड़ीकरण के चालू कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 72 लाख 70 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। जनपद श्रावस्ती में बहराइच-भिन्गा-सिरसिया-चैधरीडीह मार्ग तक (लम्बाई 1.850 किमी0) के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण चालू कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 63 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस कार्य की कुल आंकलित लागत रू0 326.79 लाख है। जनपद जौनपुर में रामनगर-अर्सिया-बेलवाई मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (लम्बाई 0.974 किमी) कार्य की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए रू0 01 करोड़ 48 लाख 98 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है तथा जनपद गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक अर्फोडबल हाउसिंग-इन-पार्टनरशिप के अन्तर्गत झंुगिया फर्टिलाइजर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के किमी0-1 से आवास परिसर तक मार्ग के निर्माण हेतु रू0 203.18 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए उ0प्र0 शासन द्वारा रू0 01 करोड़ 01 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन सभी कार्यों हेतु आवश्यक शासनादेश, उ0प्र0 शासन, लो0नि0वि0, द्वारा जारी कर दिये गये हैं। मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अवमुक्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप व निर्धारित समयसीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें।