परिवहन निगम की ‘‘दामिनी’’ का लोकार्पण


लखनऊ। सोमवार को राज्य के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, मुख्यालय में स्थित कमाण्ड सेन्टर से महिला बस यात्रियोें के लिए एक विशिष्ट हेल्पलाइन सेवा ''दामिनी'' का लोकार्पण किया। परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारियों एवं प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम द्वारा निगम की महिला उनमुख उनकी सोच एवं प्रयासों के लिए विशेष बधाई दी। ''परिवहन निगम ने अपने बस यात्रियों को प्रत्येक क्षण सुरक्षित एवं संरक्षित माहौल में बस यात्रा के लिए एक हेल्पलाइन सेवा का संचालन विगत एक दशक से किया जा रहा है। निगम की बसों में महिला यात्रियों की भी अच्छी संख्या होती है इसको देखते हुए तथा कमा-काजी महिलाओं को ध्याान में रखतें हुये परिवहन निगम द्वारा इसी वर्ष 50 से अधिक बसों के बेडे़ से महिला स्पेशल पिंक सेवा का औपचारिक संचालन प्रारम्भ किया गया। ऐसे में आवश्यक है कि महिलाओं को और अधिक प्राथमिकता देने के लिए एक विशिष्ट हेल्पलाइन भी हो जो सीधे परिवहन निगम के प्रबन्धन और महिला बस यात्रियों के बीच सम्वाद का सीधा चैनल बन सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यवस्था कि दामिनी हेल्पलाइन नं0-8114277777 पर प्राप्त होने वाली शिकायत एवं सुझाव को नियंत्रक महिला अधिकारी व उनका दल प्रातः 9ः00 बजे से समय 18ः00 बजे तक की अवधि में तत्काल इसे सम्बन्धित क्षेत्र को अग्रसारित करेगा और इस व्यवस्था में क्षेत्रों में भी महिला कर्मी द्वारा नियंत्रित यह हेल्पलाइन सम्बन्धित इकाई से निदानात्मक कार्यवाही कराकर मुख्यालय को अवगत भी करायेगी। इस व्यवस्था में महिला बस यात्री को मोबाइल काॅल, व्हाट्सएप सन्देश, व्हाटसएप फोटो या वीडियों सन्देश देने का विकल्प उपलब्ध होगा।'' इस व्यवस्था में महिला यात्रियों को क्षेत्रीय स्तर पर इसी ''दामिनी'' नाम से ही संचालित महिला हेल्पलाइन पर भी सीधे अपनी शिकायत या सुझाव देने व उसका त्वरित हल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इस हेल्पलाइन पर इकाईयों के लिए प्राप्त शिकायत व सुझाव पर निस्तारण की स्थिति की प्रत्येक मास मुख्यालय स्तर पर समीक्षा होगी।  इस अवसर पर परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, प्रदेश के परिवहन आयुक्त धीरज साहू एवं इस प्रयास के नायक राज शेखर, प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम, राधेश्याम, अपर प्रबन्ध निदेशक एवं विभागीय शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।