उप मुख्यमंत्री ने दिए गम्भीरता के साथ जन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश 

लखनऊ: केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं।  मौर्य आज अपने कैम्प कार्यालय-7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे रू-ब-रू होते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। । उन्होंने सम्बन्धित  अधिकारियों  को निर्देश दिए कि  कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण,भूमि विवाद ,ऋण माफी  अनापत्ति प्रमाण पत्र आदिसे सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रकरण आये। । इसी तरह अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जनता  दर्शन में  बस्ती , मऊ , सोनभद्र , गोरखपुर , फतेहपुर , शामली , संत कबीर नगर,  कानपुर देहात , रायबरेली,  गाजीपुर,  प्रयागराज ,कौशांबी , आगरा,  लखनऊ,  हरदोई ,चित्रकूट,  प्रतापगढ़ , सीतापुर,  बांदा  ,बाराबंकी  ,उन्नाव , संभल  आदि  जिलों से आए  लोगों ने अपनी समस्याएं रखी । उपमुख्यमंत्री ने  भदोही व फतेहपुर  के जिलाधिकारियो तथा  बलरामपुर  ,रायबरेली  व गाजीपुर  के  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  से भी  समस्याओं के निस्तारण के संबंध में  दूरभाष पर  वार्ता   भी की।  बस्ती से आए राहुल शुक्ला ने  इंटरलॉकिंग रास्ता बनवाने हेतु, लखनऊ के  अंकित मौर्य ने  ग्राम समाज की भूमि से  अवैध कब्जा हटवाने , मऊ के  योगेश कुमार ने  भूमि विवाद संबंधी  मामले को हल कराने,  सोनभद्र के राम नारायण मिश्रा ने  भूमि का मुआवजा दिलाने,  गोरखपुर की  मीरा देवी ने  भूमि पर दबंगों से कब्जा हटवाने, फतेहपुर की  मीरा देवी ने  पेट्रोल पंप  के संबंध में  एनओसी दिलाने,  शामली के  प्रदीप कुमार सिंघल ने  सुरक्षा उपलब्ध कराने,कानपुर देहात के  रामनरेश ने  अवैध कब्जा खाली कराने,  सीतापुर की  शिवकुमारी पांडेय ने  ऋण माफी  कराए जाने का  अनुरोध किया ।उप मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।