अवधेश की सांसों की डोर टूटी


ताखा इटावा। थाना क्षेत्र उसराहर के वैदपुरा में हुई दिन दहाड़े एक महिला व महिला के दोस्त पर कातिलाना हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, तथा महिला का दोस्त गम्भीर घायल हो गया था जिसे थाना पुलिस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला के दोस्त की आज मौत हो गई। चूंकि घटना के दिन ही घटना की सूचना पुलिस को काफी देर से मिल पाई थी, तथा पुलिस भी सूचना मिलने के बाद काफी देर से घटना स्थल पर पहुंची थी। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी तब तक घायल का काफी खून बह चुका था।


पिता व भाइयों को बनाया पुलिस ने आरोपी, लड़के की हालत गंभीर


मृतक अबधेश की हठधर्मिता के चलते आखिर प्यार करने का अंजाम का अंत हुआ। मृतक के घरवालों से प्रेमिका के घरवालों ने पहले कई बार रोका था। मग़र अबधेश नही माना था। और चुपचाप अकेले में लड़की से मिलना जुलना जारी रहा।  लड़कीके पिता व भाई ने घटना के दिन दोनों को एक साथ देख लिया था।तथा लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया था , तथा दोनों को मरा हुआ समझ कर छोड़कर गांव से भाग गए थे।  तब पुलिस को सूचना मिली थी पुलिस ने पहुंचकर घायल अबधेश को इलाज के लिए सैफ़ई अस्पताल में भर्ती कराया था। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।    पुलिस यदि समय से पहुंच जाती तो शायद अबधेश की जिंदगी बचाई जा सकती थी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में मृतक अबधेश का शव आने से पहले भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।